मॉस्को में नहीं होगी राजनाथ सिंह की चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों के रूस दौरे पर हैं। मॉस्को में वे बुधवार को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सैन्य परेड में शामिल होंगे। वहीं, इस बीच ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के रक्षा मंत्री वेई फ़ेंगहे भी परेड में शामिल होने के लिए रूस जा सकते हैं। चीनी न्यूज वेबसाइट ने यह प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की है कि वहीं राजनाथ सिंह के साथ उनकी मुलाकात हो सकती है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मॉस्को में दोनों देश के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात की कोई योजना नहीं है। इसे महज चीनी वेबसाइड की प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश करार दिया गया है।

इससे पहले ग्लोबल टाइम्स ने बताया था, ‘मॉस्को में दोनों देशों के रक्षा मंत्री के मुलाकात की भी संभावना है। अगर दोनों रक्षा मंत्रियों की मुलाकात होती है तो लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच जारी पर तनाव पर भी बात होगी।’ ग्लोबल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले बताया है कि चीन के रक्षा मंत्री भी बुधवार को ही परेड में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह भी इसी दिन परेड में शामिल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मास्को स्थित भारतीय दूतावास के परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह सोमवार को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय की 75वीं वर्षगांठ पर मास्को में आयोजित होने वाले एक भव्य सैन्य परेड में भाग लेने और शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करने के लिए रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मास्को में हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts