सूर्य का राशि परिवर्तन 15 मई से 15 जून तक सूर्य रहेगा वृषभ राशि में

मेष, वृषभ, कुंभ, मीन के लिए शुभ रहेगा सूर्य, कुछ लोगों के लिए बढ़ेंगी परेशानियां

जीवन मंत्र डेस्क। बुधवार, 15 मई की दोपहर से 15 जून तक सूर्य वृषभ राशि में रहेगा। वृषभ शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। शुक्र अभी तक मेष राशि में सूर्य के साथ था। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए सूर्य शुभ रहेगा। मिथुन, सिंह, धनु राशि के लोगों पर सूर्य का अशुभ असर हो रहा है। जानिए सभी 12 राशियों को वृषभ राशि के सूर्य का कैसा फल मिलेगा…

सूर्य का राशिफल
मेष राशि

आपके लिए द्वितीय सूर्य बाधाओं को दूर करने वाला होगा। दूसरों पर निर्भरता समाप्त होगी और अपना काम पूरा करने में सफल हो जाएंगे। व्यवहार संयमित रखें।

वृषभ राशि
अब सूर्य इसी राशि में रहेगा। ये आपके लिए मंगलकारी होगा। कई प्रकार की सफलताएं मिलेंगी। धन की प्राप्ति होगी। कार्य का विस्तार होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि
द्वादश सूर्य कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक कार्यों में ज्यादा सावधानी रखनी होगी। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें।

कर्क राशि
इस राशि के लिए एकादश सूर्य आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। काम समय पर पूरे होंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

सिंह राशि
दशम सूर्य दोस्तों के मध्य वैचारिक मतभेद बना सकता है। संयम रखने से लाभ होगा। कार्य को प्राथमिकता देना बेहतर होगा। धैर्य से काम लें।

कन्या राशि
नवम सूर्य आपके कार्य में बदलाव का मन बनाएगा। व्यापार का विस्तार होगा। मित्रों से रिश्तों में सुधार होगा। घर-परिवार और समाज में वर्चस्व बढ़ेगा।

तुला राशि
इस राशि के लिए सूर्य अष्टम रहेगा। इस वजह से आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि खर्चों के मामलों में परेशानियां बढ़ेंगी। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि
सप्तम सूर्य आपके लिए शुभ रहेगा। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। कार्य का विस्तार होगा। अधिकारियों की मदद से काम समय पर पूरे हो जाएंगे।

धनु राशि
षष्ठम सूर्य की वजह से कड़ी मेहनत करनी होगी। सफलता के साथ चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी। सावधान होकर काम करना होगा।

मकर राशि
इस राशि के लिए पंचम सूर्य रहेगा। इसकी वजह से अटके हुए बड़े काम फिर से शुरू हो सकते हैं। सगे-संबंधियों से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
चतुर्थ सूर्य आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। कई दिनों से जो आर्थिक परेशानियां चली आ रही थीं, उससे पार पाने में सफल होंगे। धन लाभ मिलने के योग हैं।

मीन
इस राशि के लिए तृतीय सूर्य लाभदायक रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यों का विस्तार होगा।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts