अमेरिका के: चीन को धमकी दी,कहा- सभी रिश्ते खत्म कर सकते हैं

वॉशिंगटन. दुनिया में करोनावायरस से अब तक 44 लाख 82 हजार 974 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 16 लाख 84 हजार 714 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 2 लाख 397 पर पहुंच गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका, चीन के साथ सभी संबंध खत्म कर सकता है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अमेरिका किस तरह से चीन को जवाब देगा तो उन्होंने कहा, ‘‘हम कई चीजें कर सकते हैं। हम चीन से सभी रिश्ते खत्म कर सकते हैं।’’

कोरोना के बीच रमजान की रौनक
कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर में रमजान से जुड़े आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में अमेरिका के मिशीगन में तीन सामुदायिक संस्थाओं ने रमादान लाइड चैलेंज का आयोजन किया। डियरबॉर्न शहर में इसके तहत लोगों से अपने घर को सजाने का टास्क दिया जाता है। रात को घरों में रोशनी भी की जाती है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका14,37,83185,5333,11,322
स्पेन2,72,64627,3211,86,480
रूस2,52,245230553,530
ब्रिटेन2,33,15133,614उपलब्ध नहीं
इटली2,23,09631,3681,15,288
ब्राजील1,96,15813,55178,424
फ्रांस1,78,06027,07458,673
जर्मनी1,74,2847,8681,50,300
तुर्की1,43,1143,9521,01,715
ईरान1,14,5336,85490,539

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts