अयोध्या: अयोध्‍या में दीपों से जगमगा रही है भगवान राम की नगरी अयोध्या

अयोध्या में सरयू के तट पर आज दीपोत्सव के दौरान अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने वाला है। यहां पर साढ़े 9 लाख दीये जलाएं जलाए जा रहे हैं जबकि पूरे अयोध्य़ा में 12 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने की योजना है।

अयोध्या: अयोध्‍या में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हो गया है और आज छोटी दीपावली के दिन अयोध्या में कुल 12 लाख दीये जलाए जा रहे हैं जो एक विश्व रिकॉर्ड होगा। इन 12 लाख दीये में से सरयू के तट राम की पैड़ी पर 9 लाख 51 हजार दीये जलाए जा रहे हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीये जलाकर योगी सरकार अपना ही रिकॉर्ड आज तोड़ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस दीपोत्सव की सबसे खास बात ये है कि इस बार ड्रोन शो का आयोजन किया गया है।

आपको बता दें पिछले वर्ष ‘‘दीपोत्सव’’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे जो एक विश्व रिकॉर्ड था। सरकार के बयान के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी। इस बयान में बताया गया है कि नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे।

रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक समूह को बुलाया गया है, जबकि एक नवंबर से पांच नवंबर तक कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। नेपाल के जनकपुर से आई टीम सोमवार को रामलीला का मंचन करेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से आई टीमें पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान इसका मंचन करेंगी।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि तीन नवंबर को ‘‘दीपोत्सव’’के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अयोध्या के राम कथा पार्क में ‘‘पुष्पक विमान’’ (हेलीकॉप्टर) से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का सांकेतिक रूप से स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री ‘‘सरयू आरती’’ भी करेंगे।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts