मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: पति गिरफ्तार हुए तो पत्नी को सत्ता दी-पर महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपनी चुनावी सभाओं में विपक्ष को जमकर निशाने पर रखा। कहा कि उनके शासन में जब पति को गिरफ्तार किया गया था, तब पत्नी ने सत्ता संभाली थी। इसके बावजूद महिला सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं किया। राज्य में लंबे समय तक महिला सशक्तीकरण की अनदेखी की गई है। मेरा मानना ​​है कि महिला सशक्तीकरण के बिना राज्य का कोई भविष्य नहीं है। लोग महिलाओं को देवी के रूप में पूजते हैं, लेकिन उनके बारे में कुछ सोचते नहीं हैं। हमने उनके उत्थान के लिए काम किया है। हमने उन्हें आरक्षण प्रदान किया, बालिकाओं को स्कूल जाने के लिए साइकिल दी। महिलाओं ने बिहार के इस विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सीएम ने कहा कि मैंने अपने शासनकाल में सुरक्षा और शिक्षा के साथ विकास पर ध्यान दिया है। महिलाओं को पंचायती राज व नगर निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त किया। बिहार पुलिस में महिलाओं को बहाल किया। इतनी संख्या किसी भी राज्य में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये। अगली बार जनता मौका देती है तो सात निश्चय दो को पूरा करूंगा। सभी गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगेगी। गांव को गांव से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद उसे मुख्य सड़क से जोड़ेंगे, जिससे आवागमन आसान होगा।

 

पूछा, 15 साल पहले बिहार में क्या था?
सीएम ने लोगों से पूछा कि 15 वर्ष पूर्व बिहार में क्या था? पहले बिहार में मात्र सात सौ मेगावाट बिजली की खपत होती थी, जो अब छह हजार मेगावाट पर पहुंच गई है। कहा कि निर्धारित समय अवधि से पहले पूरे बिहार में बिजली पहुंचायी गयी। बिहार में 30 हजार टोला सेवकों एवं तालिमी मरकज के स्वयंसेवकों की बहाली कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। स्किल डेवलपमेंट के लिए 10 लाख बेरोजगार युवकों को चार वर्षों में रोजगारपरक ट्रेनिंग दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को रोजगार के लिए दस लाख रुपये उपलब्ध कराएं जाएंगे।

लालू-राबड़ी राज में अपराध चरम पर था

खगड़िया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि लालू-राबड़ी के 15 साल के कार्यकाल में अपराध चरम पर था। बिहार के लोग अपराधियों से भयभीत थे। लेकिन पिछले 15 वर्षों में अपराध को कंट्रोल कर बिहार को देश के 23वें स्थान पर लाया। घर से नहीं निकलने वाली छात्राओं के लिए साइकिल व पोशाक योजना शुरू कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। जलजीवन हरियाली,सात निश्चय के तहत विकास कार्य किए गए। नल जल योजना आदि के तहत गांव-गांव में पानी पहुंचाया गया।

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts