नई दिल्ली: सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही-अब तक 4 हजार 919 मामले

नई दिल्ली. देश में जारी 21 दिन के लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। सरकार के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार कई राज्य सरकारों और विशेषज्ञों की अपील के बाद इस पहलू पर विचार कर रही है। इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी लॉकडाउन को 3 जून तक बढ़ाने का सुझाव दिया था, जबकि वे खुद एक हफ्ते पहले अपने राज्य को कोरोना फ्री घोषित करने की तैयारी कर रहे थे। उत्तरप्रदेश सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि वह लॉकडाउन को बढ़ाएगी। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा था कि हम 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म कर देंगे, ऐसा कह पाना अभी असंभव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को लॉकडाउन के बाद का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि यह लॉकडाउन धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा।
अब तक 4 हजार 919 मामले: 8 दिन बाद में पहली बार कल संक्रमितों की संख्या घटी
देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 4 हजार 919 मरीज हो गए हैं। मंगलवार को 138 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से राजस्थान में 24, महाराष्ट्र-हरियाणा में 23-23, गुजरात में 19, मध्यप्रदेश-कर्नाटक में 12-12, प.बंगाल-पंजाब में 11-11 और ओडिशा, असम, आंध्रप्रदेश में 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच पहुंच गया है। हालांकि, बीते 8 दिन में कल पहली बार ऐसा हुआ जब नए मामलों में कमी दर्ज की गई। दिन भर में 489 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 28 मार्च को संक्रमितों की संख्या में 141 की बढ़ोतरी हुई थी। अगले दिन इसमें कमी आई और 115 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई।

यह बीमारी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है। 137 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 386 बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9 बजे तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 421 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है। 325 ठीक हुए हैं, जबकि 114 की मौत हो चुकी है।

अहम अपडेट्स…

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानिस्वामी ने किसानों की मदद के लिए जिलावार हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। इस पर उनकी उपज बेचने, उसका परिवहन और भंडारण करने की दिक्कतें दूर की जाएंगी।
  • दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में 82 साल के कोरोना संक्रमित ठीक हुए। उनकी जल्द ही छुट्‌टी की जाएगी।
  • मध्यप्रदेश में उज्जैन के बिलोटीपुरा में रहवासियों का सर्वे करने गई टीम से स्थानीय लोगों ने बदसलूकी की। उन पर पथराव किया और धमकी दी। लोगों ने टीम को कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
  • भोपाल में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद विभाग के कई अफसर आइसोलेशन में गए।
  • भोपाल में पुलिस पर हमला करने के आरोप में 5 लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत केस दर्ज किया गया। सभी आरोपी गिरफ्तार।
  • हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने मंत्रियों, विधायकों, सभापति, साथ ही अलग-अलग बोर्ड और निगमों के उपाध्यक्षों के वेतन में एक साल तक 30% की कटौती का फैसला किया। विधायक निधि 2 साल तक जारी नहीं की जाएगी। यह रकम राज्य सरकार के कोरोनावायरस फंड में जमा होगी।
  • मुंबई में तब्लीगी जमात से लौटै 150 लोगों के खिलाफ आजाद मैदान थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर क्वारैंटाइन नियमों का उल्लंघन करने का आरोप।
  • छत्तीसगढ़ के काेरबा में तब्लीगी जमात से जुड़े 36 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इन पर अपना यात्रा विवरण छिपाने और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप है। इन लोगों में से एक संक्रमित पाया गया।
  • आंध्रप्रदेश में 4 साल के बच्चे ने अपनी गुल्लक में जमा 971 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए। वह इन पैसों से साइकिल खरीदना चाहता था।

27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्यकितने संक्रमितकितनी मौतकितने ठीक हुए
महाराष्ट्र8915270
तमिलनाडु621513
दिल्ली525716
केरल327259
आंध्रप्रदेश30445
तेलंगाना3641233
राजस्थान3251225
उत्तरप्रदेश308321
कर्नाटक175420
मध्यप्रदेश2681511
गुजरात1651123
जम्मू-कश्मीर10924
प.बंगाल91613
हरियाणा133229
पंजाब9074
बिहार3219
चंडीगढ़1815
असम2700
लद्दाख14010
अंडमान-निकोबार1000
उत्तराखंड3104
छत्तीसगढ़1008
हिमाचल प्रदेश1821
गोवा700
ओडिशा4112
पुडुचेरी500
मणिपुर201
झारखंड400
मिजोरम100
अरुणाचल प्रदेश100
दादरा एवं नगर हवेली100
त्रिपुरा100

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 421 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है। 325 ठीक हुए हैं, जबकि 114 की मौत हो चुकी है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    Related posts

    Leave a Comment