अमेरिका: के टेक्सास में वालमार्ट स्टोर में गोलीबारी में 20 की मौत

प्रत्य़क्षदर्शी वनीसा ने एक चैनल को बताया कि वो पार्किंग एरिया में थी उसी वक्त दनादन गोलियां चलने लगीं। अचानक शापिंग कर बाहर आ रही महिला को गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गई

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को हुई गोलीबारी में 20 लोग मारे गए हैं। जबकि, इस घटना में 26 लोगों के घायल होने की खबर है। टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट और एल पासो पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीएनएन ने अल पासो के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ ओलिविया जीपेडा के हवाले से बताया कि मॉल में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। पुलिस ने पहले तीन हमलावरों के होने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसे केवल एक सिरफिरे की करतूत बताया। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने की बात कह रही है।

सबसे पहले एक स्थानीय चैनल ने 18 लोगों को गोली लगने की खबर दी थी, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए। टेक्सास में गोलीबारी की दो माह में कई घटनाएं हुई हैं। जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थीं।

ट्रप बोले-भयानक गोलीबारी, भगवान आपके साथ

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि टेक्सास में भयानक गोलीबारी हुई है। कई लोग मारे गए हैं। राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम रहा हूं। भगवान आपके साथ हैं।

20 तक हो सकती है हताहतोंं की संख्या

एजेंसी रिपोर्ट में कहा गया है कि शूटिंग एक वॉलमार्ट स्टोर में हुई। इसमें करीब 15 लोग मारे गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र को खाली कराया। कुछ अपुष्ट सूचनाओं के अनुसार मरने वालों की संख्या करीब 20 भी हो सकती है। टेक्सास के अटार्नी जनरल पैक्सटन ने एक न्यूज चैनल को बताया कि गोलीबारी में 15 से 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक चैनल ने मरने वालों की संख्या 19 और घायलों की 40 बताई है। पुलिस के अनुसार हमले के आरोप में 20 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है।

प्रत्य़क्षदर्शी वानीसा बोली-रायफल से दनादन गोलियांं बरसा रहा था हमलावर

प्रत्य़क्षदर्शी वनीसा ने एक चैनल को बताया कि वो पार्किंग एरिया में थी उसी वक्त दनादन गोलियां चलने लगीं। मैं जैसे ही मुड़ने को थी, मैंने एक महिला को देखा जो मेरी कार की तरफ आ रही थी। उसके हाथ में शापिंग का सामान था। अचानक उसे गोली लगी और वो गिर पड़ी। हमलावर निर्ममता से गोलियां बरसा रहा था।

एक अन्य महिला ने फाक्स न्यूज को बताया कि उसने एक व्यक्ति को गोलियां बरसाते हुए देखा। उसने काले रंग का टी शर्ट पहन रखा था। वह कान को ढका हुआ था, संभवतः हेडफोननुमा चीज पहने था। उसके पास एक रायफल थी जिससे वह लोगों पर लगातार गोलियां बरसा रहा था। वह किसी खास को निशाना नहीं बना रहा था। लगातार फायर कर रहा था, तभी कोने में छिपे एक शख्स को गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गया।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts