डॉ. दिगंबरसिंह की अंत्येष्टि शाम 4 बजे भरतपुर में होगी

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबरसिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 66 साल के थे। उनके निधन की खबर पाकर सीएम वसुंधरा राजे जयपुर के जवाहर सर्कल स्थित EHCC हॉस्पिटल पहुंची। दिगंबर सिंह को इसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्तीं कराया गया था। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे पैनक्रियाज कैंसर (अग्नाशय कैंसर) से पीड़ित थे। उन्हें छोटी दिवाली के दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अस्पताल पहुंचकर दिगंबर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके शोक जताया। 66 वर्षीय दिगंबर सिंह का शव अस्पताल से भरतपुर लाया जा रहा है जहां शाम 4 बजे अंत्येष्टि होगी।

 

दिगंबर के निधन पर सीएमआर में केबिनेट की बैठक हुई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

  • भाजपा की पिछली सरकार में उद्योग एवं चिकित्सा मंत्री रहे डा. सिंह 14 वीं विधानसभा का चुनाव हार गए थे। पार्टी ने उन्हें सूरजगढ़ से उपचुनाव भी लड़ाया, लेकिन मामूली अंतर से उनकी हार हो गई। इसके बाद सरकार ने उन्हें बीसूका का उपाध्यक्ष नियुक्त कर केबीनेट मंत्री का दर्जा दिया।
  • भारतीय जनता पार्टी को पिछले तीन महीनों में यह एक और बड़ा धक्का लगा है, जब पार्टी के पांच बड़े नेताओं का निधन हो गया है। इससे पहले अजमेर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट, अलवर सांसद चांदनाथ, मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शंभू दयाल बडगूजर का निधन हो गया था। दिगंबर सिंह के निधन से पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।
    ssss

    Leave a Comment

    Related posts