नई दिल्ली:  विप्र फाउंडेशन के प्रति समाजजनों का अपार समर्थन व अटूट विश्वास देखते ही बनता है

विप्र फाउंडेशन जॉन 15 गुजरात, द्वारा आज सूरत में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें अरुणाचल प्रदेश की लोहित नदी – परशुराम कुंड पर विप्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित भगवान परशुराम जी पंच धातु की 51 फिट की मूर्ति के लिए सर्व समाज के साथ संपर्क अभियान हेतु। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने उपस्थित होकर सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए।एवं इस पूनीत कार्य में सभी का सहयोग एवं सभी को लाभ मिले इस संकल्प के साथ विचार विमर्श किया गया।
गुजरात का सूरत एक धार्मिक नगरी होने के नाते यहां से सघन अभियान चलाया जायेगा। जिसमें सम्पूर्ण गुजरात के जिलों को इस माह संपर्क अभियान से जोड़ा जायेगा।
जिसमे कार्यकर्ता घर घर संपर्क एवं सामाजिक एवं सोसाइटी स्तर पर तथा नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके इस तीर्थ के बारे में तथा यहां के विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा न्यौछावर राशि के लिए प्रेरित किया जायेगा।
इस महाभियान में गुजरात जोन,15 के संयोजक के रूप में श्री विष्णुजी खंडेलवाल को जिम्मेदारी दी गयी है
इस अवसर पर संयोजक श्री विष्णुजी खंडेलवाल ने बताया कि
भगवान श्री परशुरामजी की पंचधातु मूर्ति स्थापना हेतु।
न्यौछावर राशी
कम से कम 100₹
अधिकतम 100000₹
सभी यथा शक्ति समर्पित करें।
यह सभी सनातनियों के लिए भगवान परशुराम जी एवं भारत भूमि के गौरवशाली इतिहास को जीवंत करने का समय है।
अरुणाचल प्रदेश में श्री परशुराम क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सरकार ने ली है तथा मूर्ती स्थापना की जिम्मेदारी विप्र फाउंडेशन को मिली है जो कि फाउंडेशन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धी है मुर्ति स्थापना की सम्भावित लागत करीब ११ करोड़ होगी।
श्री खंडेलवाल ने बताया कि न्यौछावर राशी का कलेक्शन बैंक खाते में या ऑनलाइन लिंक द्वारा या कोड स्केन द्वारा ही किया जा सकता है । सम्पूर्ण आर्थिक व्यवहार बैंक के माध्यम से ही किया जायेगा । नगद राशि इस हेतु नहीं स्वीकार की जायेगी।

 

विप्र फाउंडेशन के आह्वान पर आज से संपर्क महाअभियान आरंभ हुआ जो एक पखवाड़े तक चलेगा। मुझे नहीं लगता की आज के पहले कभी किसी संस्था के साथ इतनी बड़ी संख्या में देश भर के लोग अटूट विश्वास के साथ खड़े दिखे हों। एक आह्वान हुआ कि परशुराम कुंड के तीर्थोन्नयन में सहभागिता करते हुए 11 करोड़ के प्रकल्प में अंशदान करना है। न्यूनतम 100 रूपये की राशि से आरंभ कर यथा रूचि सहयोग लेना है। पंद्रह दिनों के पखवाड़े का आज प्रथम दिन था। मानो त्योहार सा मन रहा हो। सभी राज्यों में लोग सक्रिय दिखे, तैयारी करते दिखे, बुजुर्ग, युवा, महिला सभी जुटे हुए दिखे। परशुराम कुंड का नाम भी नहीं जानने वाले लोग वहां जाने को उतावले दिखे। विप्र फाउंडेशन की यह प्रतिष्ठा बनाने के लिए विगत 13 वर्षों से तप रहे, अपने को गला रहे, दिन रात समर्पित भाव से मेहनत कर रहे समस्त कार्यकर्ताओं की चरण वंदना करता हूं। समाजजनों का अभिनंदन है। आप सब से आह्वान है की एक एक व्यक्ति अपना सक्रिय योगदान करें। हमें इस पखवाड़े में 2 करोड़ की राशि संग्रह का लक्ष्य पाना है। कल जानकारी मिलेगी की अब तक कितना संग्रह हुआ। आज की कुछ फोटो आपके अवलोकन हेतु प्रेषित की है। जय श्री परशुराम।

संद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts