अम्फान तूफान: 5500 घर हुए तबाह, 2 लोगों की मौत-तूफान का वीडियो देखें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख ने बताया कि अम्फान तूफान पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के नजदीक प्रवेश कर रहा है। अनुमान के मुताबिक तूफान अपनी गति से आगे बढ़ रहा है

नई दिल्‍ली। महाचक्रवात अम्‍फान से नुकसान की खबरें आने लगी हैं। पश्चिम बंगाल में बासिरहाट के सब-डिवीजनल ऑफ‍िसर (एसडीओ) बिबेक वासमे ने 7 बजे तक की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि नॉर्थ 24 परगना में तूफान की वजह से 5500 घर तबाह हुए हैं और अबतक दो लोगों की जान गई है। दो अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हावड़ा में पेड़ गिरने से 13 साल की बच्‍ची की मौत हुई है, वहीं उत्‍तर 24 परगना में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है। कोलकाता के दमदम में शाम 6:55 बजे हवा की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है।

अम्फान से ओडिशा में भारी तबाही हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ रहे चक्रवात के दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश हुई। इससे बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए वहीं कई कच्चे मकान भी ढह गए।

ओडिशा के आईएएस, एसआरसी, प्रदीप कुमार जेना ने बताया कि अम्‍फान ने सागर द्वीप में 2:30 बजे लैंडफॉल करना शुरू किया था जो 7:30-8बजे तक खत्म होने का अनुमान है। ज्यादा संख्या में पेड़ उखड़ चुके हैं,बिजली की तारें,फसलें,टेलिकॉम और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। बचाव दल की टीमें मरम्मत के काम में जुट गई हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts