कांग्रेस: सभी वादे पूरे करने में केन्द्र सरकार विफल रही

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली कर रही है। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर केन्द्र सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भारत कैसा देश है? यह एक ऐसे आंदोलन से पैदा हुआ देश है, विश्व के सबसे बड़े साम्राज्य को हराने के लिए अहिंसा और प्रेम की शक्ति का इस्तेमाल किया। यह प्रेम, अहिंसा और भाईचारे का देश है।


Congress Bharat Bachao Rally Live Updates

– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, केन्द्र सरकार से वादा किया था कि देश की अर्थव्यवस्था को तीन ट्रिलियन कर देंगे। किसानों से आय दोगुनी और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। अब ये साबित हो गया था सारे वादे झूठे थे और वह नाकाम रही है।

– भारत बचाने का नारा रामलीला मैदान से निकलकर पूरे देश में जाना चाहिए। ये हम सबकी जिम्मेदारी है: सचिन पायलट

– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, केन्द्र सरकार किसानों, मजदूरों और नौजवानों की बात नहीं करती। वो बात करते हैं राष्ट्रवाद की। वो राष्ट्रवाद का पाठ कांग्रेस को पढ़ाने आए है उन्हें पता है कि उनकी पार्टी में कितने स्वतंत्रता सेनानी है।

– प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इसके लिए उतने ही जिम्मेदार होंगे जितना कि भाजपा-आरएसएस के अहंकारी और झूठ बोलने वाले नेता।

– भारत कैसा देश है? यह एक ऐसे आंदोलन से पैदा हुआ देश है, विश्व के सबसे बड़े साम्राज्य को हराने के लिए अहिंसा और प्रेम की शक्ति का इस्तेमाल किया। यह प्रेम, अहिंसा और भाईचारे का देश है : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

– ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अच्छे दिन आज कच्चे साबित हो चुके हैं। तुम्हारी फाइल में फाइल का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे है और किताबी है।

– प्रियंका गांधी ने कहा, ये कैसा देश है? यह देश प्रेम और अहिंसा का देश है। यह देश अच्छाई और सच्चाई का सपना है। यह देश लोकतंत्र को शक्ति देने वाला है। हमें इस देश को बचाना है।

– प्रियंका गांधी ने जब मैंने उन्नाव की पीड़ित परिवार की एक छोटी सी बच्ची से पूछा कि बड़ी होकर तुम क्या बनोगी तो पहले तो उसने कुछ नहीं किया लेकिन बाद में उसने कहा कि जो वकील से बड़ा होता है। यानी वह जज बनना चाहती है। जो आज अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेंगे, वो इतिहास में कायर कहलाएंगे।

– प्रियंका गांधी ने कहा कि हर बस स्टॉप, हर अखबार पर दिखता है। असलियत ये है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज है। बीजेपी है 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है। बीजेपी है तो चार करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है।

– महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। विभाजनकारी कानून से देश खतरे में है: प्रियंका

– ये रैली देश को बचाने के लिए है। GPD पाताल पर आ गई है: प्रियंका

– प्रियंका गांधी ने कहा, बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज मुमकिन है

– पी चिदंबरम ने कहा कि 6 महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। मंत्री पूरी तरह से अनाड़ी हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उसने नहीं कही थी, ‘अच्छे दिन आने वाले है।

– रैली से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि आईसीयू में है अर्थव्यवस्था

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts