विदेश में कोरोना: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पॉजिटिव

Big Breaking News:- वॉशिंगटन. दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 594 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 25 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। इससे पहले गुरुवार को प्रिंस चार्ल्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बोरिस ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझमें संक्रमण के लक्षण थे। जांच पॉजिटिव आने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काम करता रहूंगा। ब्रिटेन के अलावा स्पेन में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां 64 हजार 59 लोग संक्रमित हैं और 4 हजार 900 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 769 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका: हर दिन बढ़ता संक्रमण

अमेरिका में शुक्रवार शाम तक कुल 85,612 मामले सामने आए। 1,301 पीड़ितों की मौत हो चुकी है। इटली में 41 स्वास्थ्यकर्मियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 5000 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स, तकनीशियन और एंबुलेंस कर्मचारी संक्रमित हैं। यहां अब तक कोरोना के 80,589 मामले सामने आ चुके हैं और 8,215 लोगों की जान गई है। चीन की एक कंपनी ने स्पेन को घटिया क्वॉलिटी की 9 हजार टेस्ट किट भेज दीं। अब शी जिनपिंग सरकार मामले की जांच कर रही है।

https://twitter.com/BorisJohnson/status/1243271386845581325

चीन : स्पेन को 9 हजार घटिया टेस्ट किट भेजीं
चीनी कंपनी ‘शेनझेन बायोईजी बायोटेक्नोलॉजी’ ने सरकार की इजाजत से स्पेन को 9 हजार टेस्ट किट बेचीं। इनकी क्वॅलिटी और रिजल्ट्स से स्पेनिश हेल्थ डिपार्टमेंट बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। उसने कंपनी की शिकायत चीन सरकार से की। अब शी जिनपिंग सरकार ने टेस्ट किट वापस लेने और कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ, कंपनी ने सफाई में कहा- रिजल्ट्स पर असर इसलिए पड़ा होगा क्योंकि स्पेन के मेडिकल स्टाफ ने सैम्पल कलेक्शन सही तरीके से नहीं किया होगा।

सिंगापुर : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 6 महीने की जेल
सिंगापुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जो भी व्यक्ति एक-दूसरे के बीच एक मीटर की दूरी नहीं रखेंगे, उन्हें करीब 5 लाख10,000 सिंगापुर डॉलर (20 हजार रु.) जुर्माना और छह महीने की जेल हो सकती है। यहां संक्रमण के 683 मामलों की पुष्टि हुई है।

न्यूजीलैंड : 24 घंटे में 76 नए मामले  

शुक्रवार को न्यूजीलैंड में लॉकडाउन का दूसरा दिन रहा। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 76 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमित मामलों की संख्या 368 हो गई है।  जांच के लिए नई सुविधाएं तैयार की जा रही है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts