देश में कोरोना: संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार-3029 की मौत हो चुकी है

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 326 हो गई है। सोमवार को 4627 संक्रमित बढ़े। अब तक 39 हजार 233 मरीज ठीक भी हुए हैं। आज महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई। राज्य में दूसरे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है। देश में हर एक लाख आबादी पर मरीजों की संख्या 7.1 है। वहीं, केंद्र ने अपने 50% जूनियर स्टाफ को ऑफिस आने के लिए कहा है। लॉकडाउन के बाद यहां 33% कर्मचारियों के साथ कामकाज हो रहा था।

सोमवार को महाराष्ट्र में 2005, तमिलनाडु में 536, गुजरात में 366, राजस्थान में 305, दिल्ली में 299, मध्यप्रदेश में 259, उत्तरप्रदेश में 141, प. बंगाल में 148, बिहार में 103, जम्मू-कश्मीर में 106, कर्नाटक में 99, आंध्रप्रदेश में 52, ओडिशा में 48 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 96 हजार 169 संक्रमित हैं। 56 हजार 316 का इलाज चल रहा है। 36 हजार 823 ठीक हो गए हैं और 3029 की मौत हो चुकी है।

बीएसएफ के 44 जवानों ने कोरोना को मात दी
सीआरपीएफ के 3 जवानों की कोरोना रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। अब तक इस पैरा मिलिट्री फोर्स के 294 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 177 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 44 और जवानों ने कोरोना को हराया। इस बल में 192 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 163 का इलाज चल रहा है।

दिल्ली की गाजीपुर मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ी

लॉकडाउन के बीच सोमवार को नई दिल्ली की गाजीपुर थोक मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने फल और सब्जियों की खरीदारी के लिए इस मंडी का रुख किया। दरअसल, इस मंडी को 16 मई को ही दोबारा खोला गया है। इससे पहले मंडी के सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इसे सील कर दिया गया था।

अपडेट्स…

  • तेलंगाना में हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर 1 हजार रु. जुर्माना वसूला जाएगा। लोग मास्क की जरूरत को समझें नहीं तो पूरे प्रदेश में टोटल लॉकडाउन करना पड़ेगा।
  • गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश लॉकडाउन-4 में लगाए गए प्रतिबंधों को कमजोर नहीं कर सकते। वे इन्हें स्थिति का आकलन करके स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के तहत और सख्त कर सकते हैं।
  • गुजरात के अहमदाबाद में कुछ प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उनके 2 वाहनों में तोड़फोड़ की। झड़प में 2 पुलिसकर्मी जख्मी हुए। प्रवासी अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोक रही है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे दूसरे प्रदेशों में फंसे राज्य के श्रमिकों को लाने के लिए कुछ दिनों में 115 ट्रेनों का इंतजाम करने पर विचार कर रही हैं। राज्य सरकार इन मजदूरों का किराया चुकाएगी।
  • ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो मोबाइल कंपनी के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद इस कंपनी में कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिनमामले
17 मई5015
16 मई4792
10 मई4311
14 मई3943
15 मई3736

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र3505884371249
गुजरात117464804694
तमिलनाडु11760440682
दिल्ली100544485160
राजस्थान55073218138
मध्यप्रदेश52362435252
उत्तरप्रदेश46052783118
पश्चिम बंगाल28251006244
आंध्रप्रदेश2432155250
पंजाब1980154737
तेलंगाना1592100234
बिहार14234739
कर्नाटक124653037
जम्मू-कश्मीर128960915
हरियाणा92859814
ओडिशा8762774
केरल6314974
झारखंड2281273
चंडीगढ़196543
त्रिपुरा165890
असम116424
उत्तराखंड96521
छत्तीसगढ़93590
हिमाचल प्रदेश90423
लद्दाख43430
अंडमान-निकोबार33330
गोवा3870
पुडुचेरी1790
मेघालय13121
मणिपुर720
मिजोरम110
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली110

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 96 हजार 169 संक्रमित हैं। 56 हजार 316 का इलाज चल रहा है। 36 हजार 823 ठीक हो गए हैं और 3029 की मौत हो चुकी है।

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें

    ssss

    One Thought to “देश में कोरोना: संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार-3029 की मौत हो चुकी है”

    Leave a Comment

    Related posts