कोरोना नई दिल्ली देश में: 9 मौतें 495 केस संक्रमण के

दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1000 लोगों पर केस दर्ज

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 495 हो गई, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं। केरल में में सबसे ज्यादा 95 मामलों की पुष्टि हुई। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र (89) है।  संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की है। 5 राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है। देशभर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू करवाने के लिए पुलिस सड़कों पर है। पुलिस बैरिकेडिंग कर सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को आने जाने की इजाजत दे रही है। दिल्ली में सोमवार को लॉकडाउन के पहले दिन उल्लंघन करने 1012 लोगों पर केस दर्ज किए गए। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा है कि विदेश से लौटे लोगों की पहचान के लिए मेडिकल टीमें लोगों के घर जाकर उनकी जांच करेगी।

तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा ने अपने कई शहरों को लॉकडाउन किया है। देश के 577 जिले इस दायरे में आते हैं। वहीं, महाराष्ट्र, पंजाब, पुडुचेरी और राजस्थान में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में सोमवार आधी रात से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

अपडेट्स

  • नोएडा में मंगलवार सुबह तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 1995 गाड़ियों का चालान काटा गया और 96 एफआईआर दर्ज की गई।
  • दिल्ली के शाहिन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरना खत्म होने के बावजूद वहां बैठे कुछ लोगों को पुलिस ने मंगलवार सुबह हटाया। सोमवार को यहां पर किसी ने पेट्रोल बम भी फेंका था।
  • उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 100 बिस्तरों से ज्यादा वाले सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को 25% बिस्तर कोरोनावायरस पॉजिटिव या संदिग्धों के लिए रखने का निर्देश दिया।

लोग लॉकडाउन के बीच जरूरी चीजें खरीदने बाहर निकले

लॉकडाउन के बीच मंगलवार सुबह लोग पंजाब और उत्तर प्रदेश में जरूरी चीजें खरीदने बाहर निकले। कुछ लोगों ने कहा कि सरकार को जरूरी चीजें खरीदने के लिए समय तय करना चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कत न हो। वहीं केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराएं। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस बीच ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) और इसके सभी केंद्रों में ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दीं। मंगलवार रात 12 बजे से देश में सभी घरेलू उड़ानें बंद कर दी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को दोबारा अपील की थी कि लॉकडाउन को लोग गंभीरता से लें।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts