कोरोनावायरस: लॉकडाउन के बीच भारी गिरावट के साथ खुले बाजार,सेंसेक्स

IDEATV Big Breaking News मुंबई. कोरोनावायरस फैलने और देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के बीच आज बाजार 2307 अंकों की गिरावट के साथ खुले। सुबह के कारोबार में बीएसई 27,608 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 757 अंकों की बढ़त/गिरावट के साथ 7,988 पॉइंट पर है। कोरोनावायरस बढ़ने के कारण रविवार को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का एलान किया था। इसके बाद कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की है।

शुक्रवार को बाजार में तेजी रही थी
सरकार और आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों के कारण शुक्रवार को देश के बाजार बढ़त में बंद हुए थे। सेंसेक्स 1627.73 अंक की बढ़त के साथ 29,915.96 अंकों पर और निफ्टी 482.00 पॉइंट बढ़कर 8,749.70 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। डाउ जोंस 913 अंकों की गिरावट के साथ 19,174 पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डैक कंपोजिट 271 अंक गिरकर 6,879.52 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 104 अंक गिरकर 2,304.92 पॉइंट पर रहा।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts