दिल्ली अरविंद: मुख्यमंत्री पद की शपथ केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार ली

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही, मनीष सिसोदिया ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। मनीष सिसोदिया पिछली सरकार में उप-मुख्यमंत्री और दिल्ली के शिक्षा मंत्री थी।

उसके बाद सत्येन्द्र जैन ने मंत्री पद की शपथ ली। सत्येन्द्र जैन पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थी। पिछली सरकार के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक काफी चर्चा में रहा था।

केजरीवाल ने शपथ ग्रहण से ठीक पहले ट्वीट करते हुए दिल्ली के लोगों से कहा कि अपने बेटे को आशीर्वाद देने के लिए रामलीला मैदान जरूर आइये।

शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सभी दिल्लीवासियों को निमंत्रण देने के साथ-साथ 50 लोगों को विशेष तौर पर बुलाया है। इनमें सफाईकर्मी, मेट्रो चालक, किसान आदि शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि कुल एक लाख लोग इस शपथ ग्रहण समारोह में जुटेंगे।

तीसरी बार संभालेंगे पद

दिल्ली में एक मुख्यमंत्री के तीन बार शपथ लेने का यह दूसरा मौका है। इससे पहले कांग्रेस की सरकार में शीला दीक्षित ने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थीं। केजरीवाल ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वह 14 फरवरी 2015 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts