दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने सुनील यादव और कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा

नई दिल्ली. भाजपा और कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल केजरीवाल को चुनौती देंगे। यादव दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं, जबकि एनएसयूआई से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सभरवाल 40 साल से कांग्रेस के साथ हैं। वे अजय माकन के प्रतिद्वंदी रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। आज केजरीवाल पर्चा भरेंगे।

सोमवार देर रात भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस से पूर्व विधायक अमरीश गौतम कोंडली और भीष्म शर्मा को घोंडा से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने दिल्ली की 70 सीटों में से 61 पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 54 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इनमें आप छोड़कर कांग्रेस में आईं अलका लांबा और हारून यूसुफ जैसे नेताओं के नाम थे।

भाजपा ने अब तक 67 उम्मीदवार तय किए

पार्टी ने दूसरी सूची में हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा और कृष्णा नगर से अनिल गोयल को मैदान में उतारा है। भाजपा अब तक 67 उम्मीदवार तय कर चुकी है। पहली लिस्ट में 57 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे।

8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

 

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts