दिल्ली: चुनाव विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

दिल्ली में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन है,जिसे लेकर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज दिल्ली की जनता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। चुनावी प्रचार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवील की आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में लगी है, वहीं बीजेपी को कुछ बड़े उलटफेर की उम्मीद होगी। इसके अलावा, कांग्रेस वापसी की आस लगा रही है। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए रहेंगे। दिल्ली में आज यानी शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा।

-भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बीजेपी और कांग्रेस ने राजेश गहलोत और सुमेश शोकन को यहां से चुनाव मैदान से उतारा है। AAP के गुलाब सिंह यादव मटियाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं।

चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी
चुनाव अधिकारियों ने शनिवार (8 फरवरी) को होने वाले 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के साथ ही शाहीन बाग तथा अन्य संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोगों को मताधिकार प्राप्त है और इस चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भाजपा तथा कांग्रेस प्रमुख रूप से मैदान में हैं। मतदान से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस और भाजपा ने अपना प्रचार अभियान बड़े आक्रामक तरीके से चलाया।

सवा लाख सुरक्षा कर्मी मोर्चा संभालेंगे
दिल्ली चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षा कर्मी दिल्ली की सुरक्षा की कमान संभाले रहेंगे। दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं।

कब-कब कितने फीसदी मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में साल 2015 के चुनाव में दिल्ली में 67.12 फीसदी वोट दर्ज किए गए। वहीं, 2013 के चुनाव में वोट फिसदी 65.63 रहा। 2008 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 57.58 फीसदी लोगों ने वोट किया था। 2003 में 53.42 फीसदी

क्यूआर कोड से डालें वोट
दिल्ली की 11 सीटों पर मतदान पर्ची बूथ पर नहीं लाने की स्थिति में हेल्पलाइन एप से क्यूआर कोड प्राप्त कर वोट डाला जा सकता है। ये सीटें सुल्तानपुर माजरा, सीलमपुर, बल्लीमारान, बिजवासन, त्रिलोकपुरी, शकूर बस्ती, नई दिल्ली, रोहतास नगर, छतरपुर, राजौरी गार्डन और जंगपुरा हैं।

दिल्ली में कितने मतदाता
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोट आज सुबह 8 बजे से वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में इस बाच कुल 1.47 करोड़ मतदाता है। इन कुल मतदाता में से पुरुषों की संख्या 81.05 लाख है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 66.80 लाख है। पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 2.32 लाख है।

युवा मतदाता इस बार निभाएंगे निर्णायक भूमिका
79.70 लाख है 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या
पाई चार्ट के लिए
18 से 25 वर्ष –11.73%
25 से 40 वर्ष–42.17%
40 से 60 वर्ष-33.56%
60 वर्ष से अधिक–12.54%

वोटिंग के दिन सुविधा
दिल्ली में आज हो रही वोटिंग को देखते हुए सुबह चार बजे से ही मेट्रो की सेवा आरंभ है। इसके अलावा, 80 साल से अधिक उम्र के और दिव्यांग वोटरों के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts