दिल्ली की चेन्नई पर शानदार जीत, 44 रन से मुकाबला जीता

IPL 2020 CSK vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। सीएसके ने टॉस जीता और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पृथ्वी शॉ की हाफसेंचुरी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रनों से मैच जीता। पृथ्वी शॉ ने 64 रनों की पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

11:05 PM: दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 44 रनों से हराया। मैच की आखिरी गेंद पर कगीसो रबाडा ने रविंद्र जडेजा को आउट कर सीएसके को सातवां झटका दिया। सीएसके की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन ही बना सकी। जडेजा 9 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। सैम कुर्रन 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ ने 64 रनों की पारी खेली, जबकि रबाडा ने तीन विकेट लिए। एनरिट नोर्ट्जे ने दो जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। 

 

11:01 PM: कगीसो रबाडा ने महेंद्र सिंह धोनी को आउट किया। सीएसके ने 130 रनों पर 19.3 ओवर में अपना तीसरा विकेट गंवाया। धोनी 12 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने कैच लपका। 

 

10:57 PM: 19 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 127/5 है। आखिरी ओवर में सीएसके को 49 रनों की जरूरत है। अब मैच दिल्ली कैपिटल्स के कब्जे में है बिल्कुल। धोनी 11 गेंद पर 15 रन बनाकर और रविंद्र जडेजा 6 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी ओवर कगीसो रबाडा करेंगे। 

 

10:50 PM: 17.2 ओवर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां झटका 113 रनों पर लगा। फैफ डु प्लेसी 35 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। कगीसो रबाडा की गेंद पर ऋषभ पंत ने उनका कैच लपका। धोनी का साथ देने क्रीज पर रविंद्र जडेजा आए हैं। सीएसके के हाथ से मैच फिसलता हुआ नजर आ रहा है। 18 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 121/5 है। धोनी 13 और जडेजा 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आखिरी दो ओवर में सीएसके को जीत के लिए 55 रनों की जरूरत है।

 

10:41 PM: 16 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 101/4 है। 15.4 ओवर में केदार जाधव एनरिच नोर्ट्जे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। 21 गेंद पर जाधव ने तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए। फैफ डु प्लेसी का साथ देने क्रीज पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए। डु प्लेसी 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

10:07 PM: 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 47/3 है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज काफी कसी गेंदबाजी कर रहे हैं और सीएसके के बल्लेबाजों को जरा भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं। 9.1 ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में सीएसके ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। फैफ डु प्लेसी 15 जबकि केदार जाधव 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

09:50 PM: 5.6 ओवर में सीएसके को 34 रनों पर दूसरा झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 15 गेंद पर 10 रन बनाकर एनरिच नोर्ट्जे की गेंद पर कगीसो रबाडा को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। फैफ डु प्लेसी के साथ क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं।  

 

09:43 PM: दिल्ली कैपिटल्स के 176 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। 5 ओवर में टीम का स्कोर 26/1 है। 4.2 ओवर में शेन वॉटसन के रूप में सीएसके को पहला झटका लगा, वो 16 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने उनका कैच लपका। मुरली विजय का साथ देने क्रीज पर फैफ डु प्लेसी आए हैं।

 

09:05 PM: 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट पर 175 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, जबकि मार्कस स्टॉयनिस 3 गेंद पर 5 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। श्रेयस अय्यर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.6 ओवर में अपना तीसरा विकेट गंवाया था। अय्यर 22 गेंद पर 26 रन बनाकर सैम कुर्रन की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। जोश हेजलवुड ने आखिरी ओवर में 14 रन खर्चे। सीएसके की ओर से पीयूष चावला ने दो जबकि कुर्रन ने एक विकेट लिया। 

 

08:52 PM: पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने संभाली दिल्ली कैपिटल्स की पारी, 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 146/2, अय्यर और पंत दोनों 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

 

08:30 PM: 12.2 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका। पीयूष चावला ने अपने लगातार दूसरे ओवर में विकेट लेकर सीएसके को मैच में वापसी दिलाई है। शॉ 43 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। महेंद्र सिंह धोनी ने चावला की गेंद पर शॉ को स्टंप आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 103 रन पर गंवाया अपना दूसरा विकेट।

 

08:20 PM: 10.4 ओवर में लगा दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका, शिखर धवन 27 गेंद पर 35 रन बनाकर बने पीयूष चावला का शिकार। धवन एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे, धवन ने इस दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली कैपिटल्स ने 94 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाया।

 

08:15 PM: 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 88/0, पृथ्वी शॉ 56 और शिखर धवन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। शॉ ने 36 गेंदों पर 56 रन बनाए हैं, जबकि धवन ने 24 गेंदों पर 30 रन बनाए हैं। सीएसके को विकेट की तलाश है।

 

07:50 PM: दिल्ली कैपिटल्स ने 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं। सीएसके की ओर से सैम कुर्रन और जोश हेजलवुड ने दो-दो, जबकि दीपक चाहर ने एक ओवर किया है। पृथ्वी शॉ 21 गेंद पर 25 और शिखर धवन 9 गेंद पर 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। सीएसके के गेंदबाजों ने अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है।

 

07:30 PM: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पारी का आगाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ कर रहे हैं। सीएसके के लिए पहला ओवर दीपक चाहर कर रहे हैं।

 

चेन्नई सुपर किंग्स का XI: शेन वॉटसन, मुरली विजय, फैफ डु प्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी (कप्तान), सैम कुर्रन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, पीयूष चावला, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।

 

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमायर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगीसो रबाडा, एनरिच नोर्ट्जे, आवेश खान।

 

CSK Full Squad 2020: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।

 

Delhi Capitals Full Squad 2020: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कगीसो रबाडा, मार्कस स्टॉयनिस, संदीप लामिछाने, इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, डेनियल सैम्स, एलेक्स कैरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, आवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, एनरिच नोर्ट्जे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा।

https://twitter.com/IPL/status/1309550345782136832

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts