कोटा राजस्थान: 23 सितंबर राहु-शनि बदलेंगे चाल-क्या दुनिया मचे घमासान और आहकार रुक जाएंगे.?

23 सितंबर तक तेजी से संक्रमण फैलने का अंदेशा, मार्च-अप्रैल जैसी सावधानी रखें

आईडिया टीवी न्यूज: पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है और संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया की खगोलीय घटना के तहत सितंबर महीने में ग्रहों में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल होने वाली है। यहां तक की सभी ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। सामान्य तौर पर सूर्य हर महीने संक्राति के दिन राशि परिवर्तित करते हैं जबकि चन्द्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदल लेते हैं। शुक्र और बुध का भी अमूमन हर माह राशि परिवर्तन हो जाता है लेकिन सितंबर में क्रूर माने जाते राहु और केतु के राशि परिवर्तन के साथ साथ शनि और गुरु की चाल में भी बदलाव हो रहा है। इस कारण विश्वभर में संक्रमण तेजी से फैलने का अंदेशा है। ज्योतिषियों ने नो ग्रहों की चाल को देखते हुए सभी से विशेष अपील है कि जैसी सतर्कता और सावधानी गत मार्च-अप्रैल में बरती थी, अब उससे भी अधिक इस माह में बरतने की जरूरत है।सितंबर के बाद कुछ ही दिनों में सब सामान्य होगा। कोरोना काल का भी अंत होगा और हम सभी बेहतर और मजबूत बनकर उभरेंगे। फिर से जनजीवन पटरी पर आएगा और लोग राहत की सांस लेंगे।

राहु केतु का राशि परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि 23 सितंबर तक राहु केतु का राशि परिवर्तन होगा।क्रूर ग्रह राहु की विशेषता यह है कि वह आते और जाते अपना विशेष प्रभाव दिखाता है। इसके साथ ही 11 मई से वक्री चल रहा शनि भी 29 सितंबर को मार्गी हो जाएगा। राहु की दशा समाप्त होने तथा शनि के मार्गी होने तक सितंबर में संक्रमण अत्यधिक तेजी से फैलने की स्थिति बनी रहेगी।इस दौरान आअनावश्यक बाहर न निकलें और हर संभव सावधानी के साथ कार्य करें।कोरोना के संक्रमण के लिए भी राहु के मिथुन राशि में गोचर को जिम्मेवार माना जा रहा था क्योंकि मिथुन राशि में रहते हुए राहु अपने ही आर्द्र नक्षत्र में काफी मजबूत हो गए थे। राहु को संक्रमण का कारक ग्रह माना जाता है और राहु के मजबूत होने और अच्छा प्रभाव देने वाले गुरु, शुक्र और बुध के कमजोर होने के कारण संक्रमण काफी तेजी से फैलता है। अब राहु के राशि परिवर्तन के साथ ही कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगने की भी उम्मीद की जा रही है।

सितंबर में ग्रहों की चाल
1 सितंबर – शुक्र का कर्क राशि में
2 सितंबर – बुध का कन्या राशि में
13 सितंबर – गुरु धनु राशि में मार्गी
16 सितंबर – सूर्य कन्या राशि में
22 सितंबर – बुध तुला राशि में
23 सितंबर – राहु वृष राशि में
23 सितंबर – केतु वृश्चिक राशि में
29 सितंबर – शनि मकर राशि में मार्गी

यह पड़ेगा राशियों पर असर
मेष: शुभ परिणामकारी रहेगा। साहस में वृद्धि होगी।
वृष: आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में कलह।
मिथुन: शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क: विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है।
सिंह: शुभ रहेगा। आमदनी में इजाफा होगा।
कन्या: कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
तुला: राहु की दृष्टि किस्मत के सितारों को कमजोर करेगी।
वृश्चिक: उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को फायदा होगा।
धनु: व्यापार में नुकसान, लाइफ पार्टनर से मतभेद।
मकर: कर्ज में वृद्धि हो सकती है। शत्रु हावी रहेंगे।
कुंभ: संतान को परेशानियां हो सकती है। प्रेम जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मीन: माताजी को शारीरिक परेशानियों हो सकती है।
ज्योतिषाचार्य अमित जैन”शास्त्री” के अनुसार

ये करे उपाय
नित्य अपने गुरु मंत्र इष्ट देव की उपासना करें।शिव सहस्त्रनाम का पाठ, सूर्य को अर्क,ओर नित्य 10 मिनट का ध्यान करें।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक क

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts