माइक्रोसॉफ्ट ने Foldable Surface Duo Smartphone लॅान्च

नई दिल्ली। 4 साल से अधिक समय का इंतजार कराने के बाद माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अब बाजार में वापस लौट आई हैं। एक बार फिर कंपनी ने अपने स्मार्टफोन (Foldable Mobile Phone)  के साथ वापसी की है। इस बार माइक्रोसॉफ्ट ने Foldable Surface Duo Smartphone लॅान्च किया है।

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने इस फोन के लिए ऑर्डर लेने भी शुरू कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह अमेरिका में ही उपलब्ध होगा। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने इस फोन की कीमत 1399 डॉलर बताई है। इंडियन करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत 10,4658 रुपए हैं। इस स्मार्टफोन को Microsoft.com के अलावा यह AT&T Inc के जरिए भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि Surface Duo एक कन्वेंशनल स्मार्टफोन से अधिक यूजफुल डिवाइस है। इसमें यूजर एक ही वक्त पर दो अलग-अलग ऐप या वेब पेज चलाकर मल्टी टास्क कर सकते हैं।

दोनों स्क्रीन पर एक ही वक्त में अलग-अलग ऐप या एक ही ऐप दोनों स्क्रीन को मिलाकर बनी फूल स्क्रीन पर चलाए जा सकते हैं। खुलने के बाद डिवाइस का पूरा डिस्प्ले इंटरफेस 8.1 इंच का हो जाएगा। यह डिवाइस माइक्रोसॉफ्ट के सरफेस पेन्स को भी सपोर्ट करता है।इस स्मार्टफोन में 5.6 इंच के दो डिस्प्ले हैं। फोन को किताब की तरह खोले जाने पर यह 4.8 एमएम थिक है और स्क्रीन 8.1 इंच की हो जाती है।

कंपनी का कहना है कि यह मार्केट में अब तक कि सबसे पतली डिवाइस होगी। माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर्स ने इस फोन में दो डिस्प्ले को 360 डिग्री के hinge पर कनेक्ट किया है। इस कारण से इस फोन पर वर्टिकली या हॉरिजोंटली टास्क किए जा सकते हैं।

फोन में f/2.0 के साथ 11-megapixel का सिंगल कैमरा है। लेकिन इस स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट नहीं है। इस Surface Duo में कई एंड्रॉयड ऐप्स मिलेंगे क्योंकि अब माइक्रोसाफ्ट की गूगल के साथ पार्टनरशिप है और इसका मतलब है कि इस फोन में कई एंड्रॉयड ऐप्स मिलेंगे।

इस फोन में 6GB रैम के साथ या तो 128GB या 256GB का इंटर्नल स्टोरेज दिया जाएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर भी मिलेगा। इसमें 3577 एमएएच की बैटरी दी गई है।

खबरों की मानें तो इसमें दो अलग-अलग 5.6 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल मिल सकते हैं। जिनका रेजॉलूशन 1800×1350 पिक्सल्स और आस्पेक्ट रेशियो 4:3 होगा।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts