नई दिल्ली: घर में लूट के दौरान उतारा मौत के घाट; किचन में मिला शव-दिल्ली में जनरल फिजिशियन की हत्या से सनसनी

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक जनरल फिजिशियन का उनके ही घर में शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लूट के दौरान हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मृतक योगेश चन्द्र पॉल का शव उनके घर के किचन में मिला है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हत्या की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। हत्या की इस घटना को दिल्ली के जंगपुरा इलाके में अंजाम दिया गया है। बता दें कि जंगपुरा में 63 साल के डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल की हत्या कर दी गई। डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल पेशे से जनरल फिजिशियन थे। योगेश चन्द्र पॉल की हत्या की जानकारी पुलिस को शुक्रवार की शाम 6:50 बजे मिली। योगेश का शव जंगपुरा सी ब्लॉक में स्थित उनके घर की पहली मंजिल पर किचन में मिला। आशंका जताई जा रही है कि योगेश की हत्या लूट के इरादे से की गई है।

हाथ-पैर बांधकर की गई हत्या

दरअसल, जनरल फिजिशियन डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल का शव उनके घर में मिलने के बाद से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। योगेश के हाथ और पैर बांधकर उनकी हत्या की गई थी। वहीं जानकारी मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो योगेश का शव उनके घर पर किचन में मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच में घर में लूट की भी आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मृतक योगेश चन्द्र पॉल की पत्नी नीना पॉल दिल्ली सरकार में डॉक्टर हैं।

घर में हुई तोड़-फोड़

हत्या की इस घटना को लेकर पुलिस ने शक जताया है कि करीब 3-4 लोग योगेश के घर में आए और लूट की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान उन्होंने योगेश की हत्या भी कर दी। बदमाशों ने इस पूरी घटना के दौरान डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल के डॉगी को कमरे में बंद कर दिया था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर क्राइम टीम के साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। कमरे में तोड़-फोड़ भी हुई है। इसी आधार पर लूट की आशंका जताई जा रही है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts