गणतंत्र दिवस: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे-रामविलास पासवान सहित इन हस्तियों को पद्म सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित 10 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में देश की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 102 हस्तियों को पद्म श्री दिया जाएगा।

गृहमंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम, डॉ. बेले मोनाप्पा हेगड़े, साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में नरिंदर सिंह कपानी, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी.बी. लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

कृष्ण नायर सांताकुमारी चित्रा (कला), तरुण गोगोई (जनसेवा), चंद्रशेखर कांबरा (साहित्य और शिक्षा), पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल, कल्बे सादिक, रजनीकांत देवीदास श्रोफ, तारलोचन सिंह को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा।

पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई और एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।

कलाकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, धार्मिक नेता दिवंगत कल्बे सादिक और सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह को पद्म भूषण दिया गया है। पूर्व राज्यपाल दिवंगत मृदुला सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती को पद्मश्री पुरस्कार मिला है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts