शनि 28 सितंबर से वक्री होंगे- शनि अब पूरे 142 दिन बाद यानी 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहे हैं

शनिदेव का नाम आते ही इंसान के मन में एक डर सा बैठ जाता कि कहीं उनके जीवन में कोई परेशानी तो नहीं आने वाली। अमूमन कहा जाता है कि जिनकी कुंडली में शनिदोष होता है उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, लेकिन ऐसा नहीं शनि भगवान को न्याय का देवता माना जाता है, वह मनुष्य को उसके कर्म का उचित फल देते हैं। अब चूंकि शानिदेव अपनी चाल बदल रहे हैं ऐसे में कई राशियों के दिन भी अब बदलने वाले हैं। जी हां अक्टूबर का महीना कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। उनके बुरे दिनों का अंत होगा और अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।

शनि 28 सितंबर से वक्री होंगे। 11 मई 2020 से शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे थे। शनि अब पूरे 142 दिन बाद यानी 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहे हैं।  कहा जा रहा है कि इससे शनि के प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएंगे। शनि के वक्री से मार्गी होने पर कई राशियों की चली आ रही मुसीबतें कम होंगी। शनि के मार्गी होने का मतलब है कि जो शनि अभी तक वक्री थे, मतलब उल्टी चाल चल रहे थे वो अब सीधी चाल चलेंगे। इससे पहले गुरु भी 13 सितंबर को मार्गी हो चुके हैं।

इन राशियों के लिए अच्छा समय आएगा। शनि के साथ  राहु केतु भी 18 महीने के बाद राशि बदल चुके होंगे। आइए जानें शनि के मार्गी होने से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेंगे।  मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक राशि के लिए अच्छा समय रहेगा।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को अब लाभ ही लाभ होगा। इनकी सारी समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। इस राशि के जातक दान पुण्य में और धर्मकर्म में भी रूचि लेंगे। इसके साथ ही इनके जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क राशि

इस राशि के जिन जातकों का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है उसमें सुधार होगा। आर्थिक समस्या हल होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए भी समय शुभ हैं। पढ़ाई -प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ फलदायक होगा। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। वाहन या जमीन जायदाद खरीदना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनूकूल हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी होगा मतलब कामयाबी के नये रास्ते खुलना। आर्थिक समस्याएं हल होंगी। नौकरी व व्यापार में जबर्दस्त सफलता मिलेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

कन्या राशि

शनि की सीधी चाल कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अगर किसी चीज के लिए आप बहुत समय से प्रयासरत और तो अब उसमें सफलता मिलेगी। आपको आपके हर काम के शुभ परिणाम मिलेंगे।

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts