दुनियाभर में: कोरोनावायरस से अब तक एक लाख 20 हजार मौतें

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 19 लाख 34 हजार 976 संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 20 हजार 438 की मौत हो चुकी है। चार लाख 56 हजार 840 ठीक भी हुए हैं। स्पेन में 18 हजार 56 लोगों की जान जा चुकी है। 24 घंटे में 567 ने दम तोड़ा। अमेरिका (पांच लाख 87 हजार 173) के बाद संक्रमण के यहां सबसे ज्यादा एक लाख 72 हजार 541 केस हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका5 लाख 87 हजार 17323 हजार 64436 हजार 948
स्पेन1 लाख 72 हजार 54118 हजार 05667 हजार 504
इटली1 लाख 59 हजार 51620 हजार 46535 हजार 435
फ्रांस1 लाख 36 हजार 77914 हजार 96727 हजार 718
जर्मनी1 लाख 30 हजार 0723 हजार 19464 हजार 300
ब्रिटेन88 हजार 62111 हजार 329उपलब्ध नहीं
चीन82 हजार 2493 हजार 34177 हजार 738
ईरान73 हजार 3034 हजार 58545 हजार 983
तुर्की61हजार 0491 हजार 2963 हजार 957
बेल्जियम30 हजार 5893 हजार 9036 हजार 707

स्रोत: https://www.worldometers.info/coronavirus/

कोरोना स्वाइन फ्लू से 10 गुना घातक: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस को स्वाइन फ्लू से 10 गुना घातक बताया है। सरकारों को लॉकडाउन या अन्य प्रतिबंध अचानक न हटाने की सलाह दी है। संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडहोनम गेब्रियेसस के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों की स्वाइन फ्लू के मुकाबले 10 गुना ज्यादा मौतें हो रही हैं। यह भीड़ वाले इलाकों में ज्यादा तेजी से फैलता है। संक्रमण रोकने के लिए संक्रमित लोगों का पता लगाना, जांच और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की पहचान जरूरी है।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा मौतें
अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 23 हजार 640 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें केवल न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा जान गई है। देश में संक्रमण के मामले पांच लाख 86 हजार से ज्यादा हो गए हैं। अकेले न्यूयॉर्क में एक लाख 95 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। अमेरिका में सोमवार को 1,535 लोगों की मौत हुई। 26 हजार 641 नए मामले सामने आए।

  •  डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को कोरोनावायरस के कवरेज को लेकर मीडिया पर भड़के नजर आए। उन्होंने सीबीएस चैनल की रिपोर्टर पाउला रीड के एक सवाल पर कहा- आप झूठी हैं और आपका पूरा कवरेज फर्जी है।
  • पाउला रीड ने व्हाइट हाउस टास्क फोर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प से पूछा कि फरवरी महीने में कोरोना से लड़ने के लिए आपने क्या कदम उठाए। पहले ट्रम्प इस सवाल का जवाब देने से इनकार करते रहे, लेकिन अंत में भड़क गए।
  • ट्रम्प ने कहा- नए मामलों में कमी आई है। इसकी जानकारी न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, मिशिगन और लुइसियाना जैसे इस कोरोना के हॉटस्पॉट में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या से मिली है।
  • उन्होंने कहा- ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि अमेरिकी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। पहले एक लाख से ज्यादा मौत की बात कही जा रही थी, लेकिन यह संख्या कम ही रहेगी।
  • डॉ. एंथोनी फॉसी ने भी ट्रम्प के बयान का समर्थन किया और कहा कि संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है।
  • सीएनएन के मुताबिक, प्रवक्ता जिम लॉन्ग ने बताया कि न्यूयॉर्क के फायर डिपार्टमेंट ने कोरोना के नए मामलों की आज एक भी रिपोर्ट नहीं दी है। जब से यहां कोरोना का प्रसार शुरू हुआ है तब से ऐसा पहली बार हुआ है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts