कर्नाट: BJP नेताओं ने विधानसभा में गुजारी रात

कर्नाटक में सियासी घमासान जारी है। गुरुवार को मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों ने पूरी रात विधानसभा में गुजारी। वहीं राज्यपाल ने विश्वासमत के लिए कुमारस्वामी को आज दोपहर तक का वक्त दिया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक में सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया और इस पर दिनभर हंगामा होता रहा। इस हंगामे के दौरान ध्यान देने वाली बात यह रही कि सदन से कांग्रेस जेडीएस के कुल 19 विधायक गायब रहे। शाम साढ़े 6 बजे विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई को शुक्रवार तक स्थगित कर दिया।

जैसे ही स्पीकर ने सदन स्थगन की घोषणा की तो भाजपा विधायक भड़क गए और उन्होंने विधानसभा में ही रात गुजारने का ऐलान कर दिया। इन सबके बीच कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बड़ा फैसला करते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से विधानसभा में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे से पहले बहुमत साबित करने को कहा है। आइए जानते है कर्नाटक में जारी सियासी उठापठक के हर पल का अपडेट्स:

कर्नाटक में भाजपा विधायक पूरी रात विधानसभा में रहे। सुबह होने के बाद विधायक सुबह की सैर के लिए भी निकले। सभी विधायक फ्लोर टेस्ट की अपनी मांग को लेकर रातभर विधानसभा में ‘धरने’ पर रहे थे। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने सीएम को पत्र लिखकर सदन के पटल पर आज दोपहर 01:30 बजे तक बहुमत साबित करने को कहा है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts