सिख युवती से जबरन इस्लाम कबूल करवाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, युवती को परिवार के पास भेजा वापिस

सिख लड़की के अपहरण और जबरन इस्लाम कबूल करवाने के मामले के तूल पकड़ने के बाद पाकिस्तान सरकार ने इस मामले की जाँच के आदेश दिए। पंजाब की ननकाना साहिब पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की को अपने माता- पिता के पास भेज दिया गया है।

बता दें कि भारत द्वारा आलोचना करने के बाद पाकिस्तान सरकार ने इस मामले की जाँच के आदेश दिए थे। पाकिस्तानी पंजाब के सीएम सरदार उस्मान बुज़दार ने ननकाना साहिब (लाहौर) की घटना की जाँच का आदेश दिया था।

यह मामला प्रकाश में तब आया जब शिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक मनजिंदर एस सिरसा द्वारा गुरुवार को एक वीडियो शेयर कया। इस वीडियो में लड़की के परिवार ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद मांगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की को धमकी दी गई थी कि अगर वो इस्लाम नहीं अपनाएगी तो उसके भाईयों और पिता को गोली मार दी जाएगी।

लड़की के परिजनों ने ननकाना साहब पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके घर में 27 अगस्त की रात 2:00 बजे कुछ हथियारबंद लोग दाखिल होकर बंदूक की नोक पर लड़की को बंधक बना ले गए। लड़की के पिता ननकाना साहिब में गुरुद्वारे के एक ग्रंथी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय मुस्लिम लड़कों के एक गिरोह द्वारा महिला का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। जिन युवकों ने लड़की का अपहरण किया, उन्होंने एक वीडियो डाला। इस वीडियो में दावा किया गया कि उस लड़की ने अपना धर्म बदल कर मुस्लिम लड़के के साथ निकाह किया है। वीडियो में एक मौलवी जागीर कौर को आएशा कहकर बुला रहा है हालांकि वह उसके पिता का नाम सही बता रहा है। इसके बाद मौलवी को यह कहते हुए भी सुना गया है कि आप अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर रही हैं और इस युवक से शादी कर रही हैं। इस पूरे वीडियो में लड़की सहमी हुई दिख रही है। उसके साथ बैठा युवक इस लड़की के साथ शादी करने के लिए सहमति व्यक्त करता दिखता है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts