दिल्ली में शाम में बारिश होने की संभावना

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार उमस भरे मौसम में आंखें खोलने वाले शहरवासियों को शाम में चलने वाली धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज किया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि दोपहर में बादल छाये रहने और शाम को धूल भरी हवा चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: करीब 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 55 और 78 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

पीटीआई:-

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts