अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की फिल्म एके वर्सेज एके

फिल्म: एके वर्सेज एके
डायरेक्टर: विक्रमादित्य मोटवानी
स्टारकास्ट: अनिल कपूर, अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप और अनिल कपूर की फिल्म AK Vs AK नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म में अनिल और अनुराग ने अपना ही किरदार निभाया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के अंदर भी एक फिल्म चल रही है।

कहानी
कहानी की शुरुआत में मीडिया इंटरैक्शन के दौरान अनुराग कश्यप और अनिल कपूर की लड़ाई हो जाती है। दोनों एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट्स करते हैं। यहां तक कि अनुराग सभी के सामने अनिल कपूर के चेहरे पर पानी फेंक देते हैं। इसके दोनों की यह लड़ाई सुर्खियों में आ जाती है। अब अनुराग कश्यप, अनिल कपूर को सबक सिखाना चाहते हैं तो वह सोनम कपूर को किडनैप कर लेते हैं और अनिल कपूर को टास्क देते हैं कि उन्हें सोनम को 10 घंटे के अंदर ढूंढना है। अब अनिल कपूर, सोनम को ढूंढ पाते हैं या नहीं इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

निर्देशन 
डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने फिल्म का अच्छा निर्देशन किया है। इसकी स्क्रिप्ट भी कसी हुई है। फिल्म में हर चीजें असली लगती है क्योंकि इसे लिखा ही इस तरह गया है। फिल्म को जिस तरीके शूट किया गया वो वाकई काबिले तारीफ है। हिलता हुआ कैमरा और शूट के दौरान होने वाले शोर शराबे को एडिट नहीं किया गया है जो इस फिल्म को और रियल बनाता है।

एक्टिंग 
अनिल कपूर फिल्म मे बार-बार कहते हैं कि वह चालीस साल से स्टार हूं, उन्होंने यह चीज फिल्म में साबित कर दिखाई है। अनुराग कश्यप ने भी फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है लेकिन अनिल के सामने वह कमजोर नजर आते हैं। फिल्म में अनिल कपूर का गुस्सा, इमोशनल होना और उनके एक्सप्रेशन्स रियल लगते हैं।

ओवरऑल देखा जाए तो विक्रमादित्य मोटवानी, अनिल कपूर और अनुराग कश्यप ने मिलकर इस फिल्म के साथ एक अच्छा प्रयोग किया है जो काफी एंटरटेनिंग है। फिल्म में तीनों का बढ़िया काम नजर आता है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts