अमेरिका से लौटते ही पीएम मोदी-दुनिया की नजरों में भारत का मान बढ़ा

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के दौरे से के बाद शनिवार की रात दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की नजरों में भारत का सम्मान बढ़ा है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब यूएन गया था उसकी तुलना में आज भारत का आदर काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यूएन में हर किसी की जुबान पर हाउडी मोदी था। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज के दिन तीन साल पहले वे रात को सो नहीं पाए थे। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक किया था।

-कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ हो रहा है। दुर्गा पूजा का महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। मैं सभी देशवासियों को इस पावन पर्व की हृदय पूर्वक बहुत शुभकामना देता हूं।

-तीन साल पहले 28 की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था। मैं आज उस रात को याद करते हुए, हमारे वीर जवानों के साहस को प्रणाम करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।

-आज 28 सितंबर है, तीन साल पहले इसी तारीख को मैं पूरी रात एक पल भी सोया नहीं था। पूरी रात जागता रहा था। हर पल टेलिफोन की घंटी कब बजेगी, इसी के इंतजार में था। वो 28 सितंबर भारत के वीर जवानों के पराक्रम की एक स्वर्णिम गाथा लिखने वाला था

-आज दुनियाभर में भारत की स्वीकृति बढ़ी है, भारत के प्रति आदर का भाव बढ़ा है। इसका पूरा श्रेय देश और दुनियाभर में फैले मेरे भाई-बहनों को है।

-भारत किस तरह दुनिया का दिल जीत सकता है, ये मैंने अपनी आंखों से देखा है, खुद अनुभव किया है। मैं आज यहां से अमेरिका में रहने वाले अपने भाई-बहनों को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं।

-#HowdyModi, ह्यूस्टन का वो समाहोह, उसकी विशालयता और भव्यता, प्रेजिडेंट का वहां आना, दुनिया को हमारी दोस्ती का अहसास होना, वो तो सब है ही, लेकिन इतने कम समय में अमेरिका के हमारे भारतीय भाई-बहनों ने जिस शक्ति का प्रदर्शन किया उसकी वाहवाही हर तरफ थी।

-इस अहमियत का एक एक विराट रूप मैंने इस बार अमेरिका में देखा है। विश्व भर में फैले हुए हमारे भारतीयों ने भी अपने-अपने देशों में उन देश के लोगों का प्यार हासिल किया है, यह भी भारत के गौरव को बढ़ाने वाला है।

-2014 में भी चुनाव जीतने के बाद मैं अमेरिका, यूएन की समिट में गया था और 2019 में भी गया। दुनिया की नजरों में भारत के प्रति मान-सम्मान और आदर बढ़ा है, इसका एक प्रमुख कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी हैं जिन्होंने अधिक मजबूती के साथ दोबारा सरकार बनाई है।

-आप सबके माध्यम से पूरे हिंदुस्तान के मेरे प्यारे भाई-बहनों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। 130 करोड़ देशवासियों का अभिनंदन करता हूं।

-सबसे पहले मैं आप सबका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप इतनी बड़ी तादाद में हवाई अड्डे पर पहुंचे, स्वागत सत्कार किया, इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts