कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन-कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक महीने से थे अस्पतला में भर्ती

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिवि होने के बाद करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 3.30 उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे फैजल ने अपने पिता के मौत की पुष्टि की। अहमद पटेल  71 वर्ष के थे।

अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अहमद पटेल के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए, समाज की सेवा की। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।’

अहमद पटेल के बेटे फैजल ने अपने ट्वीट में लिखा, “गहन दुःख के साथ मुझे अपने पिता अहमद पटेल के असामयिक निधन की घोषणा करने का अफसोस है। एक महीने पहले COVID पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। कई अंग फेल हो गए। अपने सभी शुभचिंतकों से सामूहिक समारोहों से बचने के लिए COVID -19 नियमों का पालन करने का अनुरोध करता हूं।”

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल एक अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें 15 नवंबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

Like
    ssss

    Leave a Comment

    Related posts