देश में कोरोना: का कोहराम, 24 घंटे में 11,109 मामले सामने आए, 29 मौतें; एक्टिव केस 50 हजार के करीब

देश में 7 महीने 24 दिन बाद कोरोना के नए केस 11 हजार के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 11 हजार 109 मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले पिछले साल 20 अगस्त को 11 हजार 539 केस मिले थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में फिलहाल एक्टिव केस बढ़कर 49 हजार 622 हो गए हैं। इससे पहले पिछले साल 5 सितंबर को 49 हजार से ज्यादा एक्टिव केस थे। इसके अलावा डेली पॉजीटिविटी रेट 4.42% और वीकली रेट 4.02% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.70% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।

टॉप-5 राज्यों में 64% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में गुरुवार को 11,109 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 7,115 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 64% है।

केरल: यहां 3098 नए केस मिले, 1900 लोग ठीक हुए, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 17,496 एक्टिव केस हैं। यहां बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली: यहां गुरुवार को 1527 नए केस आए और 3 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 909 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां पॉजिटिविटी रेट 27.7% हो गया है, जबकि एक्टिव केस 3,962 हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट XBB.1.16 बच्चों में गंभीर संक्रमण का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि कोविड का यह वैरिएंट खतरनाक नहीं है, यह सामान्य फ्लू की तरह है।

महाराष्ट्र: गुरुवार को यहां 1086 नए केस आए वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार को यहां 919 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.78% है और 5700 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा: यहां गुरुवार को 855 नए केस सामने आए और 447 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2835 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.99% हो गया है। यहां भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश: यहां बीते दिन 549 नए केस मिले और 245 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2094 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 0.97% है।

बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए…

बिहार में 61 नए कोरोना केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 254
बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 61 नए मरीज मिले हैं। इसमें 31 पटना के हैं। खतरा पटना में सबसे अधिक बढ़ गया है। 50% से अधिक मामले पटना से सामने आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 370 नए केस, 2 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 370 मरीज मिले हैं। इस दौरान 2 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1260 हो गई है। पॉजिटिविटी रेट 7.51% हो गई है।

हिमाचल में कोरोना से एक और मौत, 440 नए संक्रमित मिले

हिमाचल प्रदेश में लगातार चौथे दिन गुरुवार को कोरोना के 400 से ज्यादा नए मरीज मिले। 440 नए केस मिले। शिमला में 43 साल के व्यक्ति की संक्रमण से मौत भी हुई है।

पंजाब में टेस्टिंग बढ़ाते ही बढ़े केस, 321 नए मामले सामने आए
पंजाब में हेल्थ विभाग के टेस्टिंग बढ़ाते ही कोरोना के मामले भी बढ़ गए हैं। हेल्थ विभाग ने 4929 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 321 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

हरियाणा में कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिले, 642 नए मामले

हरियाणा में 24 घंटे में कोरोना केसों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। 9035 सैंपलों की जांच करने पर 642 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरना पॉजिटिव, एक्टिव केस 1474
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और वे आइसोलेशन में हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी लोग सतर्क रहें और संपर्क में आए हों तो जांच करवा लें। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

वहीं राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1474 हैं। इनमें 464 मामले केवल जयपुर के हैं। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी किया है।

देश में कोरोना अंतिम दौर में
भारत में कोरोना अब अंतिम दौर में है। अगले 10 से 12 दिनों तक केस और बढ़ेंगे, उसके बाद कम होने लगेंगे। वर्तमान में भले ही मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में एडमिट मरीजों की संख्या कम है, आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।

न्यूज एजेंसी PTI के आधिकारिक सूत्रों से बुधवार को यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक अभी कोविड मामलों में जो वृद्धि हो रही है वह XBB.1.16 के कारण हो रही है, जो ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट है। इस साल फरवरी में XBB.1.16 के केस 21.6 पर्सेंट थे जो अब मार्च में बढ़कर 35.8 पर्सेंट हो गए हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts