कोरोना दुनिया में: 7 लाख से ज्यादा संक्रमित और 33 हजार 993 मौतें

बीजिंग/वॉशिंगटन. दुनियाभर के 199 देशों में फैल चुका कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। वायरस से अब तक 33 हजार 993 लोगों की मौत हो चुकी है। सात लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। एक लाख 51 हजार से ज्यादा ठीक हुए हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 518 लोगों की मौत हुई है। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में मौतों का आंकड़ा एक हजार से ज्यादा हो गया है। उधर, ब्रिटेन के डिप्टी चीफ मेडिकल अफसर जेनी हैरीज ने रविवार को चेतावनी दी कि देश में कोरोना दूसरे फेज में है। यहां 6 महीनों का लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि वह पिछले सोमवार को तीन सप्ताह के लिए लगाए गए लॉकडाउन की समीक्षा करेगी। हैरिस ने कहा- यह जल्द ही पता चल जाएगा कि ब्रिटेन में इस कदम से वायरस को कम करने को लेकर क्या प्रभाव पड़ा है। ब्रिटेन में अब तक कोरोना से 1,228 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या 19,522 हो गई है।

अमेरिका में अब तक 2,484 मौतें
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 2,484 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक लाख 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क में 24 घंटे में संक्रमण के 7200 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 59 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें केवल न्यूयॉर्क सिटी में 33,768 मामले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अगले दो हफ्तों में मौतों का आंकड़ा पीक पर होगा। एक जून से अमेरिका में हालात सुधरेंगे। साथ ही कहा कि देश में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम 30 अप्रैल तक बने रहेंगे।

चीन: संक्रमण के 31 नए मामले
चीन के स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को कहा- देश में कोरोनावायरस के 31 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 30 देश से बाहर के लोग हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि आयोग के अनुसार रविवार को हुबेई प्रांत में चार मौतें हुईं। वहीं, वुहान शहर में 8 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा रहेगा। चीन में अभी तक कोरोना से 3304 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81470 पहुंच गई है।

इटली: लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है

इटली की नेशनल सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 756 लोगों की मौत हुई है। इसके सआथ ही मौतों का आंकड़ा 10,779 हो गया है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 97 हजार से ज्यादा हो गए हैं। कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार देश में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा सकती है। इटली में 9 मार्च से 3 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था।

स्पेन: मृतकों की संख्या 6803

स्पेन में एक दिन में 821 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6803 हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,110 हो गई है। 26 मार्च को स्पेन की 86 वर्षीय राजकुमारी मारिया टेरेसा की भी संक्रमण से मौत हो गई थी।

फ्रांस: रविवार को 292 लोगों की मौत
फ्रांस के नेशनल हेल्थ सर्विस ने रविवार को बताया कि देश में एक दिन में 292 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा 2,606 हो गया है। इससे पहले शनिवार को 319 लोगों की मौत हुई थी। यहां 40 हजार 174 लोग संक्रमित हैं।

पाकिस्तान: संक्रमण के 27% मामले स्थानीय ट्रांसमिशन से फैले
पाकिस्तान की सरकार ने दावा किया है कि देश में कोरोनावायरस से संक्रमण के 27% मामले स्थानीय ट्रांसमिशन के चलते फैले हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान में अभी तक संक्रमण के 1,593 केस सामने आए हैं। प्रधानमंत्री के स्पेशल असिस्टेंट (विशेष सहायक) जफर मिर्जा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 120 मामले सामने आए। देश में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान में सिंध प्रांत (502 केस) सबसे ज्यादा प्रभावित है।

ईरान: एक दिन में 123 लोगों की मौत

ईरान ने रविवार तक देश में एक लाख कैदियों को अस्थायी तौर पर रिहा कर दिया है। यहां एक दिन में 123 लोगों की मौत हुई है। अब तक 2901 लोग मारे गए हैं, जबकि 38 हजार 309 लोग संक्रमित हुए हैं।

जापान: 70 वर्षीय कॉमेडियन केन शिमुरा की मौत

कोरोना के चलते जापान के कॉमेडियन केन शिमुरा की रविवार देर रात मौत हो गई। वे 70 साल के थे। 17 मार्च को कोरोना के लक्षण दिखने के बाद 20 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 मार्च को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जापान सरकार अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया और ज्यादातर यूरोपीय देशों से आने वाले लोगों पर पूरी तरह से रोक लगाने पर विचार कर रही है। जापान में संक्रमण के अब तक 1866 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, 54 लोगों की मौत हुई है।

रूस: 1534 संक्रमित

रूस में तीन ऐसी एंटीवायरल दवाएं बनाई गई हैं जो कोरोना के इलाज में मददगार हो सकती हैं। इन्हें रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। इनके नाम ट्राइजैविरिन, फैविपिराविर और फोर्टेप्रेन हैं। ट्राइजैविरिन और फैविपिराविर की टेस्ट पूरी हो चुकी है। फोर्टेप्रेन की टेस्टिंग जारी है। एकेडमी की बायोमेडिकल साइंसेज यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट व्लादिमीर चेकहोनिन ने इसकी जानकारी दी। ट्राइजैविरिन को कुछ साल पहले ही तैयार कर लिया गया था, अभी चीन के वैज्ञानिक कोरोना पर इसके असर की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही एकेडमी ने एक स्पेशल इन्हैलेंट भी तैयार किया है। रूस में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है और 1534 लोग संक्रमित हैं।

बोलिविया: कोरोना से पहली मौत
कोरोनावायरस से बोलिविया में रविवार को 78 साल की एक महिला की मौत हो गई। देश में वायरस से यह पहली मौत है। यहां अब तक 81 केस सामने आए हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts