फेसबुक का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 7% बढ़कर 52520 करोड़

कैलिफोर्निया. फेसबुक को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 7.34 अरब डॉलर (52,520 करोड़ रुपए) का मुनाफा हुआ है। यह 2018 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 7% ज्यादा है। उस वक्त कंपनी को 6.88 अरब डॉलर (49,182 करोड़ रुपए) का फायदा हुआ था। वहीं, इस तिमाही में कंपनी को 21.08 अरब डॉलर (1.50 लाख करोड़ रुपए) का रेवेन्यू मिला है, जो 2018 की इसी तिमाही से 25% ज्यादा है। 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 16.91 अरब डॉलर (1.20 लाख करोड़ रुपए) का रेवेन्यू मिला था। हालांकि, ये लगातार चौथी तिमाही है जब कंपनी के रेवेन्यू में 30% से कम ग्रोथ हुई है।

2019 में फेसबुक का प्रॉफिट 16% घटा
फेसबुक ने तिमाही नतीजों के साथ ही सालभर के नतीजे भी जारी किए हैं। 2019 में कंपनी को 18.48 अरब डॉलर (1.32 लाख करोड़ रुपए) की कमाई हुई है। यह 2018 की तुलना में 16% कम है। 2018 में कंपनी को 22.11 अरब डॉलर (1.58 लाख करोड़ रुपए) का प्रॉफिट हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 55 करोड़ डॉलर (3,930 करोड़ रुपए) कानूनी खर्च के लिए रखे हैं। फेसबुक पर लाखों यूजर का डेटा बिना उनकी इजाजत के स्टोर करने का मुकदमा चल रहा है।

फेसबुक की सर्विसेज इस्तेमाल करने वाले यूजर 11% बढ़े
फेसबुक की सर्विसेज यानी फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले यूजर भी दिसंबर तिमाही में 11% बढ़ गए हैं। ये 11% की ग्रोथ डेली एक्टिव यूजर में आई है। 31 दिसंबर तक फेसबुक सर्विसेज इस्तेमाल करने वाले डेली एक्टिव यूजर की संख्या 2.26 अरब पहुंच रही।

अक्टूबर-दिसंबर 2019ग्रोथ
डेली एक्टिव यूजर1.66 अरब9%
मंथली एक्टिव यूजर2.50 अरब8%
फैमिली डेली एक्टिव पीपुल2.26 अरब11%
फैमिली मंथली एक्टिव पीपुल2.89 अरब9%

2018 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 30% था, 2019 की चारों तिमाही में इससे कम रही
2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 16.91 अरब डॉलर (1.20 लाख करोड़ रुपए) का रेवेन्यू मिला था, जो इससे पहले की तिमाही से 30% ज्यादा था। लेकिन 2019 की चारों तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 30% से कम ही रही। 2019 की पहली तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 26%, दूसरी तिमाही में 28%, तीसरी तिमाही में 29% और चौथी तिमाही में 25% रही।

तिमाहीरेवेन्यू (रुपए में)रेवेन्यू ग्रोथ
पहली (जनवरी-मार्च)1.07 लाख करोड़26%
दूसरी (अप्रैल-जून)1.20 लाख करोड़28%
तीसरी (जुलाई-सितंबर)1.26 लाख करोड़29%
चौथी (अक्टूबर-दिसंबर)1.50 लाख करोड़25%
    ssss

    Leave a Comment

    Related posts