आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज की है।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज की है। मुंबई पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आदित्य पंचोली के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर दर्ज की है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा धारा 376, 328, 384, 341, 342, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

मुम्बई पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कि घटना 2004 से 2009 के बीच की है, जब आरोपी ने पीड़िता के साथ बार-बार लैंगिक अत्याचार किया। यही नहीं पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी अभिनेता ने उसे बेसुध होने की दवा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और उसके अश्लील फ़ोटो निकालकर उसके दोस्तों परिचितों और परिवार को दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैक मेल किया। आरोपी ने तस्वीरों के एवज में 1 करोड़ रुपये मांगे और 50 लाख रुपये आरोपी ने पीड़िता से लिये भी। साल 2009 में जब पीड़िता पुलिस स्टेशन इस मामले की शिकायत करने ऑटो में बैठकर जा रही थी तो आरोपी ने जबरन उस ऑटो को रोका और उसे जबरन एक घर मे बन्द करके रखा।

पुलिस के मुताबिक ये मामला बलात्कार, धमकी, वसूली, मारपीट और बदनामी से जुड़ा हुआ है। पुलिस प्रेस नोट में आरोपी को वांछित बताया गया है।

    ssss

    One Thought to “आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज”

    Leave a Comment

    Related posts