डेनमार्क के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, कई लोग घायल

इस हमले के बारे में कोपेनहेगन पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘फील्ड्स मॉल में गोलाबारी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में कुछ बता सकने की स्थिति में नहीं हैं। मॉल में अब बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

मुख्य बातें
  • कोपेनहेगन के शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी से वहां अफरा-तफरी मच गई है
  • पुलिस ने इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, 1 युवक गिरफ्तार
  • शहर की मेयर सोफी एच एंडरसन ने शूटिंग की इस घटना को ‘भयावह’ बताया है

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एक मॉल में गोलीबारी की भीषण घटना सामने आई है। रविवार को हुए इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी मामले में पुलिस ने 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे आतंकी हमले के एंगल से भी जांच कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस युवक ने मॉल में लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने हमलावर अथवा घायलों के बारे में किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जिस समय हमला हुआ उस समय मॉल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है
इस हमले के बारे में कोपेनहेगन पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘फील्ड्स मॉल में गोलाबारी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में कुछ बता सकने की स्थिति में नहीं हैं। मॉल में अब बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। हम इस गोलीबारी के बारे में जल्द ही आपको जानकारी देंगे।’ कोपेनहेगन पुलिस ने कहा है कि वह पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है।

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts