राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए-मनमोहन सिंह

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य चुन लिए गए हैं। रविवार को हुए चुनाव के बाद मनमोहन सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। यह जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी है। राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी या अन्य किसी ने भी मनमोहन सिंह के खिलाफ पर्चा नहीं भरा था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दें कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई थी, जिनका जून में निधन हो गया था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘ मैं पूर्व पीएम डॉ मन मोहन सिंह जी को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं। डॉ. सिंह का चुनाव पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उनके विशाल ज्ञान और समृद्ध अनुभव से राजस्थान के लोगों को बहुत लाभ होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह लगभग तीन दशक तक असम से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होते रहे। वह 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे और 2004 से 2014 तक लगातार दो बार प्रधानमंत्री पद पर रहे।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts