महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे समर्थक विधायकों की तादाद हुई 48, अब क्या करेंगे उद्धव?

महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां एक तरफ बागी शिंदे लगातार अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए सियासी संकट गहराता जा रहा है। असम के गुवाहाटी में मौजूद एकनाथ शिंदे समर्थक विधायकों की तादाद 48 हो गई है। देर रात 2 और निर्दलीय विधायक गुवाहाटी पहुंचे हैं। निर्दलीय विधायक गीता जैन और किशोर जोरगेवार भी गुवाहाटी में शिंदे कैंप में शामिल हो गए हैं। एकनाथ शिंदे कैंप ने गर्वनर को भेजी चिट्ठी में शिवसेना के 37 विधायकों के साइन कर

भेजे हैं।

कई सांसद भी दाम सकते हैं शिंदे गुट का दामन

खबर के मुताबिक कई शिवसेना सांसद भी शिंदे के समर्थन में आ गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक , ‘पार्टी के इन सांसदों में से किसी ने भी खुले तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे यह पता चले कि वे शिंदे का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन गुप्त रूप से, वे शिंदे का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि यदि भाजपा और शिंदे गुट के बीच गठबंधन होता है तो उनका राजनीतिक भविष्य अधिक सुरक्षित होगा।’

पार्टी पर ही ठोका दावा

शिवसेना के 37 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने अब पूरी पार्टी पर दावा कर दिया है। शिंदे कैंप ने गवर्नर को चिट्ठी भेजी है जिसमें पार्टी के 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। खबर के मुताबिक शिवसेना के तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।

संद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts