नई दिल्ली: ED को ‘इडियट’ बोलने पर मचा बवाल, BJP बोली ‘दुराग्रह’ पर आ गए हैं अधीर रंजन और कांग्रेस

अधीर रंजन ने मीडिया के सामने कहा, ‘क्या देश में मार्शल कानून चल रहा है। इस सरकार ने ईडी को इडियट बना दिया है। यह सरकार सोनिया गांधी के खिलाफ हिंसा एवं अत्याचार की सियासत कर रही है। देश की जनता इसे देख रही है। सोनिया गांधी को यदि कुछ हो गया तो लोग इस सरकार को माफ नहीं करेंगे।’

मुख्य बातें
  • नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के सामने पेश हुई हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
  • कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ईडी के बारे में विवादित बयान दिया है
  • चौधरी ने कहा कि यह ईडी नहीं ‘इडियट’ है, भाजपा ने कांग्रेस नेता हमला बोला

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी में सोनिया गांधी की पेशी पर कांग्रेस हमलावर है। वह भारतीय जनता पार्टी एवं मोदी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए मोदी सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। ईडी नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही है। इस केस में वह पिछले दिनों राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। अब जांच एजेंसी के सामने सोनिया गांधी की पेशी हुई है। इस पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के नेता संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अधीर ने ईडी को ‘इडियट’ कहा
कांग्रेस के सभी बड़े नेता पार्टी अध्यक्ष से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे हैं लेकिन विरोध के इस क्रम में अधीर रंजन एक कदम आगे बढ़ गए और उन्होंने ईडी को ‘इडियट’ कह दिया। उनके इस बयान पर सरकार और भाजपा दोनों ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रीजीजू ने कहा कि एजेंसियां संविधान के हिसाब से काम करती हीं। गांधी परिवार मानता है कि वे ही पूरा देश हैं। अधीर रंजन का बयान कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। रीजीजू ने पूछा कि क्या कांग्रेस देश के कानून से ऊपर है?

अधीर रंजन ने मीडिया के सामने कहा, ‘क्या देश में मार्शल कानून चल रहा है। इस सरकार ने ईडी को इडियट बना दिया है। यह सरकार सोनिया गांधी के खिलाफ हिंसा एवं अत्याचार की सियासत कर रही है। देश की जनता इसे देख रही है। सोनिया गांधी को यदि कुछ हो गया तो लोग इस सरकार को माफ नहीं करेंगे।’

शहजाद पूनावाला बोले-यह कांग्रेस का ‘सत्याग्रह नहीं दुराग्रह’ है
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करने का रहा है। ये लोग संसद, सुप्रीम कोर्ट और सेना पर सवाल उठाते हैं। आज ये जांच एजेंसियों पर सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार का ‘भक्ति प्रदर्शन’ कर रही है। ईडी यह जांच कोर्ट के आदेश पर कर रहा है तो क्या अधीर रंजन यह कहना चाहते हैं कि कोर्ट भी ‘इडियट’ है। कांग्रेस का यह सत्याग्रह नहीं बल्कि दुराग्रह है। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के ‘भ्रष्टाचार’ को बचाने की कोशिश कर रही है।

संद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts