नई दिल्ली: ‘कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रीज किए गए’, अजय माकन का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने केंद्र पर आरोप लगाया कि उसने पार्टी के सभी बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है।

नई दिल्ली:  कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के सीनियर नेता अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के सभी तरह के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स विभाग ने 210 करोड़ की रिकवरी की मांग की है। साथ ही माकन ने यह भी आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस का बैंक अकाउंट भी फ्रीज किया गया है। अजय माकन ने कहा कि यूथ कांग्रेस के खाते में क्राउड फंडिंग के जरिए पैसे जुटाए गए थे।

लोकतंत्र की तालाबंदी

अजय माकन ने कहा कि लोकतंत्र की तालाबंदी हिंदुस्तान में हो गई। परसों हमें जानकारी मिली की हम जो चेक इश्यू कर रहे हैं वो ऑनर नही हो रहे हैं। हमें बताया गया कि हमारे सारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं।

यह आम जनता का पैसा है, धनाढ्य लोगों का नहीं-माकन

उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को ही फ्रीज कर दिया गया है। देश में कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज नहीं हुए बल्कि डेमोक्रेसी फ्रीज हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव में कुछ समय बचा है तब क्यों कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी की जा रही है। यह लोगो के contribution का पैसा है। यह धनाढ्य लोगों का पैसा नहीं है।

इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा पैसा बीजेपी के पास -माकन

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर तालाबंदी और बड़ियां हैं। दो सौ दस करोड़ की रिकवरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से मांगे। यह ऑनलाइन क्राउड फंडिंग से इकट्ठा किया हुआ पैसा है। वहीं दूसरी तरफ इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा पैसा बीजेपी के पास है और वो उसे खर्च कर रही है।

कांग्रेस पार्टी के कुल 9 अकाउंट फ्रीज किए गए

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के कुल 9 अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। परसों ही कांग्रेस ने इनकम टैक्स appelate ट्रिब्यूनल में अप्लाई किया था। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन परसों हलफनामा दायरकिया था और आज इस पर   इनकम टैक्स appelate ट्रिब्यूनल में सुनवाई हुई। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवके तन्खा कांग्रेस की तरफ से पेश हुए हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts