नई दिल्ली: पंजाब में हल्का असर-बाकी जगह बेअसर-किसानों का तीन घंटे का चक्का जाम खत्म-हरियाणा

 किसान संगठनों ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजते ही देश के कई मार्गों पर किसान संगठनों से जुड़े लोग और उनके समर्थक सड़कों पर आ गए हैं।

नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन 73 दिनों से दिल्ली की सीमा पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज किसान संगठनों द्वारा चक्का जाम का ऐलान किया गया था, जो ठीक 12 बजते ही शुरू हो गया है। किसान संगठनों ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजते ही देश के कई मार्गों पर किसान संगठनों से जुड़े लोग और उनके समर्थक सड़कों पर आ गए हैं। ITO पर भी कुछ प्रदर्शनकारी जुटे हैं।

हालांकि दिल्ली को किसान संगठनों ने आज के चक्का जाम से बार रखा है लेकिन दिल्ली पुलिस 26 जनवरी पर हुई हिंसा के बाद कोई भी एहतियात बरतने के मूड़ में नहीं है। दिल्ली में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हुए हैं। कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है। लाल किला और ITO पर भी भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के इस चक्का जाम का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!”

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts