हमारा तिरंगा, हमारा अभिमान…CM योगी ने जब थामा देश का झंडा, स्कूली बच्चे लगाने लगे जोशीले नारे

हर घर तिरंगा’ अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक चलेगा। लोगों में इस अभियान के प्रति जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के बीच आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज हो गया है। कश्मीर से कन्याकुमारी और केरल के कच्छ तक अपना प्यारा तिरंगा लहराता, फहरता और लगता नजर आ रहा है। कहीं रैली में तो कहीं छतों और संस्थानों की इमारतों पर। यह कैंपेन 13 से 15 अगस्त, 2022 तक चलेगा। इस बीच, सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह हर घर तिरंगा अभियान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इस दौरान एक बड़ा सा ध्वज थामा और आगे बढ़ गए। इस दौरान उनके आसपास खड़े स्कूली छात्र जोशीले नारे लगाने लगे थे।

बद्रीनाथ धाम के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों की संख्या में तिरंगा झंडे लहराते नजर आए। वहीं, मुंबई में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष दिनेश खरा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जागरूकता फैलाने के लिए ‘साइकिल रैली’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- इस साइकिल रैली में लगभग 200 लोग भाग ले रहे हैं। हम आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं। इसके माध्यम से हमारा संदेश सभी तक पहुंचे, यही उम्मीद कर रहे हैं।

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कैंपेन में देश के एक सिपाहसलार के तौर पर शनिवार को नजर आए। उन्होंने अपने घर की छत पर बड़ा का तिरंगा लगाया। इस दौरान उनकी पत्नी सोनल शाह ने भी मदद की। इस बीच, दिल्ली में लाल किला पर शनिवार (13 अगस्त, 2022) को स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां और पूर्वाभ्यास किया गया। इस बीच, महाराष्ट्र के ठाणे में स्वतंत्रता दिवस से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘तिरंगा गौरव पदयात्रा’ निकाली। वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उज्जैन में तिरंगा रैली निकाली।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीरों पर अपने पारंपरिक भगवा झंडे के स्थान पर तिरंगे का चित्र लगाया। देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। ऐसे में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों पर अपनी ‘प्रोफाइल’ तस्वीर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राष्ट्रध्वज को प्रति संघ के रुख को लेकर उसकी आलोचना करते रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संघ का स्पष्ट जिक्र करते हुए इस महीने की शुरुआत में सवाल किया था कि क्या नागपुर में अपने मुख्यालय पर 52 साल तक राष्ट्रध्वज नहीं फहराने वाला संगठन अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर पर तिरंगा लगाने के प्रधानमंत्री के आग्रह को मानेगा। आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है। संघ ने अपने सोशल मीडिया खाते की अपनी प्रोफाइल तस्वीर पर अपने संगठन के झंडे को हटाकर राष्ट्रध्वज लगाया। ठाकुर ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे है।

संद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts