मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में 26 नर्स और 3 डॉक्टर पॉजिटिव

Big Breaking News:- मुंबई देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद भी मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 26 नर्सों और 3 डॉक्टरों के संक्रमित आने के बाद प्रशासन चिंता में पड़ गया है। महाराष्ट्र में सोमवार सुबह 33 नए मरीज सामने आए है। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 781 तक पहुंच गया। इनमें से 19 मामले पुणे, 11 मुंबई, 1-1 सातारा, अहमदनगर और वसई से सामने आया। वहीं मुंबई से सटे वसई-विरार के नालासोपारा इलाके में एक 65 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। सबसे ज्यादा 113 मरीज रविवार को सामने आए थे। रविवार को ही यहां सबसे ज्यादा 13 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 9 मुंबई एमएमआरडीए से, 3 पुणे और एक औरंगाबाद से थे।

वॉकहार्ट के 270 कर्मचारियों की जांच, जसलोक भी रेड जोन
बीएमसी ने वॉकहार्ट अस्पताल को एक निषेध क्षेत्र (क्वारैंटाइन जोन) घोषित कर दिया है। मुंबई सेंट्रल में स्थित इस अस्पताल में किसी नए मरीज की भर्ती करने पर रोक रहेगी। आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हॉस्पिटल में कैसे इतने ज्यादा लोगों में संक्रमण फैल गया। सभी को सावधानी बरतनी चाहिए थी। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है।’’ हॉस्पिटल में काम करने वाले 270 से ज्यादा कर्मचारियों और डॉक्टरों की जांच कराई जा रही है। मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। जसलोक अस्पताल की छह नर्सों समेत 19 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद इन अस्पतालों में आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। इसके साथ ही इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारैंटाइन किया जा रहा है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts