जैतून के बीज के क्या फायदे होते है?

जैतून (Jaitoon/Zaitoon) आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज हर डॉक्टर अच्छे स्वास्थ्य के लिए जैतून के तेल के सेवन की सलाह देते हैं। हृदय रोग हो या फिर ब्लड प्रेशर की समस्या, हर किसी को जैतून का तेल खाने की सलाह दी जाती है। सामान्यतः आप केवल जैतून तेल (jaitun tel ke fayde) के बारे में ही जानते हैं, जैतून वनस्पति के बारे में नहीं। आपको पता होना चाहिए कि जैतून (Zaitoon) का केवल तेल ही लाभकारी नहीं है बल्कि जैतून (olive oil in hindi) के फल, पत्ते, जड़ आदि से भी अनेक बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।

जैतून क्या है

जैतून का वृक्ष (jaitun)ढेर सारी शाखाओं वाला लगभग 15 मी ऊँचा सदाहरित वृक्ष होता है। इसकी शाखाएँ पतली तथा छाल भूरे-सफेद रंग की और लगभग चिकनी होती है। इसके पत्ते अमरुद के पत्ते के समान 5 से 6.3 से.मी. लम्बे, अलग-अलग चौड़ाई और नुकीले होते हैं। पत्ते दोनों ओर से चिकने और ऊपर से पीलापन लिए हरे रंग के तथा नीचे से चमकदार सफेद रंग के होते हैं।

इसके फूल सुगन्धित, छोटे, हरापन लिए सफेद अथवा पीलापन लिए हरे रंग के तथा चिकने होते हैं। इसके फल गोल अण्डाकार, 1.3 से 2.5 से.मी. लम्बे, प्रारंभिक अवस्था में हरे रंग के फिर लाल तथा पकने पर बैंगनी या नीलापन लिए काले रंग के होते हैं। कच्चे फलों का प्रयोग अचार एवं सब्जी आदि बनाने के लिए किया जाता है।

जैतून में फूल और फल लगने का समय अक्टूबर से अप्रैल तक होता है। जैतून के फलों से तेल निकाला जाता है। यह तेल साफ तथा पारदर्शी, सुनहरे रंग का तथा हल्का गंधयुक्त होता है। यह तेल खाने और लगाने दोनों के ही काम आता है। जैतून के तेल (jaitun tel ke fayde) के ढेर सारे फायदे हैं।

जैतून के फायदे

आमतौर पर जैतून के तेल (jaitun tel ke fayde) का प्रयोग ही सबसे अधिक प्रचलित है। जैतून का तेल खाया भी जाता है और बालों तथा शरीर में लगाया भी जाता है,कहने का मतलब यह है कि जैतून के तेल के फायदे अनगिनत हैं। जैतून का तेल (Jaitun Ka Tel) लगाए जाने पर बालों के लिए, शरीर की हड्डियों के लिए, नाखूनों के लिए काफी लाभदायक है। इससे बाल झड़ना कम होता है, नाखून चमकदार हो जाते हैं और हड्डियां मजबूत होती हैं, यानि जैतून का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसलिए नवजात शिशुओं को जैतून तेल से मालिश करने के लिए इस तेल का काफी प्रयोग किया जाता है। फिगारो तेल (Figaro Oil in Hindi) के नाम से शिशुओं के लिए जैतून (jaitun oil) का तेल काफी बिकता है। आयुर्वेद में इसकी और भी ढेर सारे प्रयोगों का वर्णन है।

सोर्स लिंक.

https://hi.quora.com/

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts