54 सीटों पर कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए नाम तय किए, AAP से आए आदर्श शास्त्री और पिछली बार हारे 13 नेताओं को टिकट

Highlights

No candidate yet from Congress, like the BJP, opposite Arvind Kejriwal.

10 women candidates, as opposed to 4 from BJP and 8 women candidates from AAP till now.

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। महज 4 घंटे पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया। वे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं। आप से टिकट कटने पर वे नाराज चल रहे थे। वहीं, आप विधायक रहीं अलका लांबा को चांदनी चौक, कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम को संगम विहार से उम्मीदवार बनाया गया है। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर, अशोक वालिया को कृष्णा नगर और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने पहली सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया है।

2015 में ‘जीरो’ रही कांग्रेस ने आप के 2 विधायकों को टिकट दिया

पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। 3 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। इस बार कांग्रेस ने आप छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले आदर्श शास्त्री और अलका लांबा को मैदान में उतारा है।

कीर्ति आजाद की पत्नी, सुभाष चोपड़ा की बेटी समेत 10 महिलाओं को टिकट

कांग्रेस ने चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा, 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं कृष्णा तीरथ समेत 10 महिलाओं को टिकट दिया है। दिल्ली कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को संगम विहार से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस के बड़े नेता सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा को कालकाजी से टिकट मिला है। मॉडल टाउन से तीन बार विधायक रहे कुंवर करण सिंह की बेटी आकांक्षा ओला को टिकट मिला है। आकांक्षा पूर्व सांसद शीशराम ओला के पोते अमित की पत्नी हैं। इसके अलावा तिमारपुर से पार्षद अमरलता सांगवान, जनकपुरी से राधिका खेड़ा, मालवीय नगर से नीतू वर्मा और बाबरपुर से अन्वीक्षा त्रिपाठी जैन उम्मीदवार होंगी।

Complete List of Congress Candidates

विधानसभा सीटप्रत्याशी
नरेलासिद्धार्थ कुंडू
तिमारपुरअमरलता सांगवान
आदर्श नगरमुकेश गोयल
बादलीदेवेंदर यादव
रिठालाप्रदीप कुमार पांडेय
बवानासुरेंदर कुमार
मुंडकानरेश कुमार
सुल्तानपुर माजराजयकिशन
नांगलोई जाटमंदीप सिंह
मंगोलपुरीराजेश लिलोटिया
रोहिणीसुमेश गुप्ता
शालीमार बागजेएस नायोल
शकूर बस्तीदेव राज अरोड़ा
त्रिनगरकमलकांत शर्मा
वजीरपुरहरिकिशन जिंदल
मॉडल टाउनआकांक्षा ओला
सदर बजारसतबीर शर्मा
चांदनी चौकअलका लांबा
मटिया महलमिर्जा जावेद अली
बल्लीमारानहारून युसुफ
करोल बागगौरव धनक
पटेल नगरकृष्णा तीरथ
मोती नगररमेश कुमार पोपली
राजौरी गार्डनअमनदीप सिंह सूदन
हरि नगरसुरेंदर सेठी
जनकपुरीराधिका खेड़ा
द्वारकाआदर्श शास्त्री
मटियालासुमेश शौकीन
नजफगढ़साहेब सिंह यादव
दिल्ली कैंटसंदीप तंवर
जंगपुरातलविंदर सिंह मारवाह
कस्तूरबा नगरअभिषेक दत्त
मालवीय नगरनीतू वर्मा
आरके पुरमप्रियंका सिंह
छतरपुरसतीश लोहिया
देवलीअरविंदर सिंह
अंबेडकर नगरयदुराज चौधरी
संगम विहारपूनम आजाद
ग्रेटर कैलाशसुखबीर सिंह पवार
कालकाजीशिवानी चोपड़ा
तुगलकाबादशुभम शर्मा
त्रिलोकपुरीविजय कुमार
पटपड़गंजलक्ष्मण रावत
लक्ष्मी नगरहरि दत्त शर्मा
विश्वास नगरगुरचरण सिंह राजू
कृष्णा नगरडॉ. अशोक वालिया
गांधी नगरअरविंदर सिंह लवली
शाहदरानरेंदर नाथ
सीमापुरीवीर सिंह धींगन
रोहतास नगरविपिन शर्मा
सीलमपुरमतीन अहमद
बाबरपुरअन्वीक्षा त्रिपाठी जैन
गोकलपुरएसपी सिंह
मुस्तफाबादअली मेहंदी
    ssss

    Leave a Comment

    Related posts