हॉकी टीम कप्तान सहित आधी टीम कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली: भारत हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह कोराना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम के पांच खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। भारतीय खेल प्रधिकरण (साई) ने सोमवार को यह जानकारी दी है। जालंधर के रहने वाले मनदीप सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। खास बात यह कि उन्हें कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। हॉकी टीम के पांच खिलाड़ी सहित मनदीप सिंह का इलाज बेंगलुरू में चल रहा है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम के आधी खिलाड़ी संक्रमित हो चुके हैं।  

उल्लेखनीय है कि साई क्रेंद में 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर शुरू होना है। साई ने बयान में कहा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरू में साई के नैशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोविड परीक्षण किया गया, लेकिन उसमें लक्षण (कोविड-19 लक्षण) नहीं दिख रहे हैं।’

पिछले सप्ताह मनदीप सिंह और पांच अन्य खिलाड़ी कोराना पॉजिटिव पाए गए थे। ये सभी खिलाड़ी पिछले एक महीने से ब्रेक के बाद वापस लौटे थे। मनदीप के आलावा जो खिलाड़ी कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं, उसमें शामिल हैं डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts