दिल्ली में किसानों का विशाल प्रदर्शन आज-हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा मजबूत

राजधानी दिल्ली में आज किसानों का विशाल प्रदर्शन होने वाला है। ये किसान केंद्र द्वारा हाल में पास किए गए कृषि कानूनों का व्यापक विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा की सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसके साथ ही आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, किसान आंदोलन के चलते दिल्ली मेट्रो की छह लाइनों पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

गौरतलब है कि विभिन्न किसान संगठनों ने जंतर मंतर पर धरना देने की घोषणा की थी। सूचना के अनुसार सिंघु बॉर्डर पर भारतीय किसान संगठन के नेता एवं कार्यकर्ता बुधवार को जमा हो गए थे। पंजाब से करीब 50 ट्रैक्टर ट्राली में 500 से 600 की संख्या में आए किसान दिल्ली में प्रवेश की तैयारी में थे। लेकिन आउटर नार्थ जिले की पुलिस एवं रिजर्व बल सिंघु बॉर्डर पर तैनात होने से वह दिल्ली में नहीं आ सके।

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजधानी में आने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि किसानों का बड़ा जत्था चोरी छिपे राजधानी में प्रवेश करने की फिराक में है। इसके साथ ही अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर के बीच प्रभावित रहेगी मेट्रो
दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते मेट्रो की अलग-अलग लाइनों पर आज सेवाएं बाधित रहेंगी। सुबह से दोपहर दो बजे तक कई जगह सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया गया है। मेट्रो के मुताबिक रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद की तरफ मेजर मोहिति शर्मा स्टेशन के बीच सेवा बंद रहेगी। येलो लाइन पर सुल्तानपुर से गुरु द्रोणाचार्य के बीच मेट्रो ट्रेन दो बजे तक नहीं चलेगी।

सबसे व्यस्त लाइन ब्लू लाइन पर भी इसका असर पड़ेगा। वैशाली से आनंद विहार तक मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी। गाजियाबाद से इस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को आनंद विहार से सेवा मिल सकेगी। इसी तरह नोएडा सिटी सेंटर से न्यू अशोक नगर के बीच मेट्रो नहीं चलेगी। ग्रीन लाइन पर टिकरी कला से होशियार सिंह स्टेशन तक मेट्रो सुबह से दो बजे तक बंद रहेगी। वायलेट लाइन बदरपुर बार्डर से मेवला महराजपुर सेक्शन तक सेवा बंद रहेगी। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक इन सभी जगहों पर सुबह से दोपहर दो बजे तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts