भारत ने दक्षिण अफ्रीका: रांची टेस्ट रोहित का पहला दोहरा शतक

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 488 रन बनाए। टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को रोहित शर्मा ने 212 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे (115 रन) ने भी शतकीय पारी खेली। जवाब में द. अफ्रीका ने अपने दो विकेट केवल 9 रन पर ही खो दिए। मो. शमी ने डीन एल्गर (00) और उमेश यादव ने क्विंटन डीकॉक (4 रन) का विकेट लिया। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन चायकाल के बाद सिर्फ 5 ओवर का ही खेल हो सका। द. अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस (1) और जुबैर हम्जा (0) नाबाद लौटे।

रहाणे करियर का 11वां शतक लगाकर आउट हुए। उन्होंने रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए 267 रन की साझेदारी की। रहाणे ने घरेलू मैदान पर तीन साल बाद शतक लगाया। उन्होंने पिछला शतक इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर 2016 में लगाया था। उमेश यादव ने 31 और ऋद्धिमान साहा ने 24 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे ने 4 और कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए।

रोहित द. अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय
रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। उनसे पहले पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन ने 1996-97 में घरेलू सीरीज में ही 388 रन बनाए थे। रोहित किसी भी एक टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बने। इससे पहले वीनू मांकड़, बुधी कुंदरन, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके।

पहली बार एक सीरीज में तीन भारतीयों ने दोहरे शतक लगाए
भारत के लिए किसी एक टेस्ट सीरीज में पहली बार तीन खिलाड़ियों ने दोहरे शतक लगाए गए हैं। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने 215, दूसरे टेस्ट में विराट कोहली ने 254 और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने 212 रन की पारी खेली। इससे पहले 1955-56 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के वीनू मांकड़ ने 2 और पॉली उमरीगर ने एक दोहरा शतक लगाया था।

रोहित ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए

रोहित एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा। हेटमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे।

पुजारा शून्य पर आउट हुए

पहले दिन भारत ने शुरुआती तीन विकेट 39 रन पर ही गंवा दिए थे। मयंक अग्रवाल (10), चेतेश्वर पुजारा (0) और विराट कोहली (12) पवेलियन लौट गए। शुरुआती दोनों विकेट कगिसो रबाडा ने लिए। एक विकेट एनरिच नोर्त्जे ने लिया।

रन : 497/9 पारी घोषित, ओवर : 116.3, एक्स्ट्रा : 17.

विकेट पतन : 12/1, 16/2, 39/3, 306/4, 370/5, 417/6, 450/7, 464/8, 482/9.

गेंदबाजी : कगिसो रबाडा: 23-7-85-3, लुंगी एंगिडी: 20-5-83-0, एनरिच नोर्त्जे: 24.3-5-79-1, जॉर्ज लिंडे: 31-2-133-4, डेन पीट: 18-3-101-1.

रन : 9/2, ओवर : 5, एक्स्ट्रा : 4.

विकेट पतन : 4/1, 8/2.

गेंदबाजी : मो. शमी: 1-1-0-1, उमेश यादव: 1-0-4-1, शहबाज नदीम: 2-2-0-0, रविंद्र जडेजा: 1-0-1-0.

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts