अगले 4 घटों में तेज बारिश की चेतावनी-भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार

शुक्रवार को भारी बारिश के साथ ही महाराष्ट्र में मॉनसून ने दस्तक दे दी। शुक्रवार की सुबह मुंबई में भारी बारिश देखने को मिली। शुक्रवार की सुबह मुंबईवासियों की शुरुआत भारी बारिश हुई। सुबह-सुबह हुई बारिश से शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो गया। मुंबई और आसपास के इलाकों में इतनी तेज बारिश हुई कि सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी के भरने से सड़कों पर जाम देखने को मिले और लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। महाराष्ट्र के पालघर में भी बारिश हुई और अगले चार घंटे में तेज बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश को लेकर जिस तरह के अलर्ट जारी किए गए हैं, उससे मुंबई की रफ्तार थम भी सकती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई और आसपास के इलाकों में आज सुबह तेज बारिश हुई। बारिश के कारण मुंबई के तापमान में भी कमी आई है। वहीं आईएमडी यानी मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि ग्रेटर मुंबई, ठाणे, पालघर में अगले चार घंटे में काफी तेज बारिश होगी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने जो तस्वीरें जारी की है, उसमें देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से कैसे सड़कों पर गाड़ियां रेंगने लगी है और मायानगरी मुंबई की रफ्तार कम हो गई है। साथ ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भग गया है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts