देश में कोरोना अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार 460

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार 460 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 33, गुजरात में 16, आंध्रप्रदेश में 14, राजस्थान में 8 और झारखंड में संक्रमण का 1 नया मामला सामने आया है। रविवार को देश में सबसे ज्यादा 605 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में 150 से ज्यादा, आंध्रप्रदेश में 34, गुजरात में 14, मध्यप्रदेश में 14, हिमाचल में 7, राजस्थान में 6, पंजाब में 3, कर्नाटक-ओडिशा में 2-2 और झारखंड में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 9 बजे तक संक्रमितों की संख्या 4 हजार 67 है। इनमें से 291 ठीक हो चुके हैं, जबकि 109 मरीजों की मौत हुई है।

इस बीच खबर है कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को 8 अप्रैल तक विदेश से 7 लाख रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट मिल जाएंगी। इनसे उन क्षेत्रों में कोरोना जांच में मदद मिलेगी, जहां संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। आईसीएमआर को ये टेस्टिंग किट अलग-अलग खेप में मिलेंगी। उम्मीद है कि पहले फेस में 5 लाख किट आएंगी। न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस किट के जरिए खून की एक बूंद से 5 से 10 मिनट के अंदर कोराना टेस्ट किया जा सकता है।

तब्लीगी जमात प्रकरण से संक्रमण की रफ्तार दोगुनी हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में तब्लीगी जमात का प्रकरण सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की रफ्तार करीब दोगुनी हो गई है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि तब्लीगी जमात का प्रकरण नहीं होता, तो देश में 7.4 दिनों में केस डबल होते, लेकिन अब ये संख्या 4.2 दिनों में दोगुनी हो रही है। उन्होंने बताया कि रविवार तक देश के 274 जिलों से कोरोना के मामले सामने आ चुके थे। बुधवार से उन जगहों पर रैपिड टेस्ट होगा, जहां संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए हैं।

26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्यकितने संक्रमितकितनों की मौतकितने ठीक हुए
महाराष्ट्र7814656
तमिलनाडु57158
दिल्ली503716
केरल314256
आंध्रप्रदेश26615
तेलंगाना3341233
राजस्थान274525
उत्तरप्रदेश278221
कर्नाटक251411
मध्यप्रदेश193143
गुजरात1441121
जम्मू-कश्मीर10624
प.बंगाल80610
हरियाणा90229
पंजाब6874
बिहार3213
चंडीगढ़1815
असम2600
लद्दाख1403
अंडमान-निकोबार1000
उत्तराखंड2604
छत्तीसगढ़1007
हिमाचल प्रदेश1321
गोवा700
ओडिशा3902
पुडुचेरी500
मणिपुर200
झारखंड300
मिजोरम100
अरुणाचल प्रदेश100

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 9 बजे तक संक्रमितों की संख्या 4 हजार 67 है। इनमें से 291 ठीक हो चुके हैं, जबकि 109 मरीजों की मौत हुई है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts